惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
Jina AI
Jina AI
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
博客园 - 【当耐特】
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
IT之家
IT之家
宝玉的分享
宝玉的分享
WordPress大学
WordPress大学
有赞技术团队
有赞技术团队
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
爱范儿
爱范儿
小众软件
小众软件
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
The Cloudflare Blog
S
SegmentFault 最新的问题
博客园 - Franky
博客园_首页
T
Tailwind CSS Blog
雷峰网
雷峰网
罗磊的独立博客

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में मानसून ने पकड़ी रफ्ता...
Gaurav Kumar · 2026-06-08 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Monsoon 2026 Latest Update: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) अब रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों की धीमी शुरुआत के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून अब नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के पूरे हिस्से को कवर कर चुका है। इसके अलावा त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी मानसून पहुंच गया है।

बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्से भी अब मानसून के असर अब साफ नजर आ रहा है। आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल बने हुए हैं।

 पश्चिमी तट पर होगी सबसे ज्यादा बारिश

आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा बारिश कर्नाटक और केरल में देखने को मिल सकती है। तटीय कर्नाटक में 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 9 और 10 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

केरल और माहे में भी 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद भी पूरे हफ्ते मानसूनी बारिश बनी रहने के आसार हैं।कोंकण और गोवा में 7 से 11 जून तक लगातार भारी बारिश हो सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में 7 से 9 जून के बीच अच्छी बारिश होने का अनुमान है, जिससे मानसून को राज्य के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

 नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का लंबा दौर

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में अगले सात दिनों तक मौसम काफी एक्टिव रहने वाला है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून के बाद बारिश और तेज हो सकती है और 13 जून तक कई इलाकों में बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। लगातार बारिश के कारण कुछ जगहों पर बाढ़, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यह समस्या और ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

 ये खबर पढ़ना ना भूलें: मिडिल ईस्ट में फिर कैसे शुरू हो गई जंग? यूएस-ईरान के बीच सीजफायर का क्या हुआ और अब इजरायल क्यों हमला कर रहा है?

बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी बढ़ेगी बारिश

ओडिशा में अभी बिखरी हुई बारिश हो रही है, लेकिन 9 जून के बाद बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना है। बिहार में 10 और 11 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

इसके साथ तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं झारखंड में 11 जून के बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने लगेंगी। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी पूरे सप्ताह अच्छी बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

 ये खबर पढ़ना ना भूलें: ग्रामीण भारत से सीखनी होगी सस्टेनेबिलिटी, डाबर डायरेक्टर आदित्य बर्मन ने बताई बड़ी वजह

 दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा मेहरबान

तमिलनाडु, पुडुचेरी और करैकल में 7 से 11 जून के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होती रह सकती है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 7 और 8 जून को गर्मी की लहर का असर भी बना रह सकता है।

उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी राहत

जहां देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव हो रहा है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 8 से 11 जून के बीच हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि हफ्ते के आखिर तक मौसम में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।

11 से 13 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल इन क्षेत्रों में मानसून की जोरदार बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।