惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Last Week in AI
Last Week in AI
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
P
Proofpoint News Feed
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
云风的 BLOG
云风的 BLOG
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
J
Java Code Geeks
WordPress大学
WordPress大学
T
The Blog of Author Tim Ferriss
V
Visual Studio Blog
小众软件
小众软件
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
博客园_首页
IT之家
IT之家
Vercel News
Vercel News
C
Check Point Blog
Google DeepMind News
Google DeepMind News
月光博客
月光博客
D
DataBreaches.Net
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
美团技术团队
Y
Y Combinator Blog
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक नॉन-प्रमोटर ग्रुप डील के बाद वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹25 करोड़, शेयर में दिखी तेजी - आपका दांव है? अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने ...
BT बाज़ार डेस्क · 2026-04-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsपर्सनल फाइनेंसआधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज बढ़कर लगभग आधी आबादी तक पहुंच गया है, लेकिन इलाज पर जेब से खर्च अब भी ज्यादा है। सरकारी अस्पताल सस्ते हैं, जबकि निजी अस्पतालों में खर्च कई गुना अधिक है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बना हुआ है।

BT बाज़ार डेस्क

Delhi,UPDATED: Apr 22, 2026 09:00 IST

AI Generated Image

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज में पिछले कुछ सालों में बड़ा सुधार हुआ है, लेकिन जेब से होने वाला खर्च अब भी चिंता का कारण बना हुआ है। Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI) के ताजा NSS सर्वे के मुताबिक, 2025 तक करीब आधे भारतीय किसी न किसी स्वास्थ्य बीमा के दायरे में आ चुके हैं। सर्वे के अनुसार, 2017-18 के मुकाबले बीमा कवरेज में तेज उछाल आया है, जिसमें सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा।

गांव-शहर दोनों में बढ़ा कवरेज

2025 में ग्रामीण भारत के 47% और शहरी क्षेत्रों के 44% लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है। यह आंकड़ा 2017 में 14% और 2018 में 19% था। यानी दोनों ही क्षेत्रों में कवरेज लगभग दोगुना से ज्यादा हुआ है।

बीमा बढ़ने के बावजूद इलाज का खर्च अब भी ऊंचा बना हुआ है। एक अस्पताल में भर्ती (बिना प्रसव) के लिए औसत जेब खर्च ₹34,064 रहा- ग्रामीण इलाकों में ₹31,484 और शहरी क्षेत्रों में ₹38,688। हालांकि मीडियन खर्च ₹11,285 रहा जो बताता है कि कई मामलों में खर्च कम है, लेकिन गंभीर मामलों में यह तेजी से बढ़ता है।

सरकारी अस्पताल सस्ते, निजी में खर्च ज्यादा

सरकारी अस्पतालों में इलाज निजी के मुकाबले सस्ता है। यहां औसत खर्च ₹6,631 रहा और आधे मामलों में यह ₹1,100 या उससे कम रहा। लेकिन जैसे ही निजी अस्पताल शामिल होते हैं, औसत खर्च कई गुना बढ़कर ₹34,064 तक पहुंच जाता है।

प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों में औसत खर्च सिर्फ ₹2,299 रहा, जबकि सभी अस्पतालों को मिलाकर यह ₹14,775 तक पहुंच गया। ओपीडी इलाज के लिए 15 दिनों में औसत खर्च ₹861 रहा, जबकि सरकारी अस्पतालों में यह करीब ₹281 तक सीमित रहा।

क्या है संकेत?

सर्वे साफ दिखाता है कि बीमा कवरेज बढ़ना सकारात्मक है, लेकिन यह अभी भी लोगों के जेब खर्च को पूरी तरह कम नहीं कर पाया है। सरकारी अस्पतालों की सस्ती सेवाएं राहत देती हैं, लेकिन निजी हेल्थकेयर पर निर्भरता खर्च को बढ़ा रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Edited By:

Gaurav

Published On:

Apr 22, 2026