惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

WordPress大学
WordPress大学
博客园 - 司徒正美
Last Week in AI
Last Week in AI
博客园 - 聂微东
Jina AI
Jina AI
月光博客
月光博客
爱范儿
爱范儿
美团技术团队
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
博客园 - 叶小钗
T
Tailwind CSS Blog
博客园 - 【当耐特】
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
有赞技术团队
有赞技术团队
罗磊的独立博客
小众软件
小众软件
雷峰网
雷峰网
IT之家
IT之家
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
V
Visual Studio Blog

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
आज से बदल गए पैसों से जुड़े ये नियम! टैक्स, बैंकिंग, क्रे...
Gaurav Kumar · 2026-06-01 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Money changes from June 1: आज से जून का महीना शुरू हो गया है। आम लोगों की जेब और निवेश रणनीति के लिहाज से यह महीना अहम बनने जा रहा है। इस महीने टैक्स, बैंकिंग, निवेश और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं जिसे आपको जानना चाहिए।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से लेकर एडवांस टैक्स की पहली डेडलाइन और SEBI के नए मार्जिन नियम तक, इन फैसलों का असर सीधे घर के बजट पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस महीने से क्या-क्या बदलने वाला है।

1) 15 जून तक भरना होगा एडवांस टैक्स

जिन टैक्सपेयर्स की सालाना टैक्स देनदारी ₹10,000 से ज्यादा है, उन्हें 15 जून तक एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करनी होगी। FY 2026-27 के लिए अनुमानित टैक्स का 15% इस तारीख तक जमा करना जरूरी है। देरी होने पर ब्याज पेनल्टी लग सकती है। यह पहला एडवांस टैक्स साइकल है, जो पूरी तरह नए Income Tax Act 2025 और Income Tax Rules 2026 के तहत चल रहा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO का बड़ा अभियान शुरू! अटके पीएफ क्लेम और पेंशन विवाद अब तेजी से होंगे हल

2) पुराने टैक्स रिजीम वालों को राहत

नए टैक्स नियमों के तहत कई छूटों की सीमा बढ़ाई गई है। हॉस्टल अलाउंस छूट अब ₹9,000 प्रति माह हो गई है। बच्चों के एजुकेशन अलाउंस की छूट ₹100 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति बच्चा प्रति माह कर दी गई है।

इसके अलावा, 50% HRA छूट वाले शहरों की सूची में अब बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद भी शामिल हो गए हैं। इससे पुराने टैक्स रिजीम चुनने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।

3) SEBI के नए नियम से बदलेगी ट्रेडिंग रणनीति

डेरिवेटिव ट्रेडर्स के लिए SEBI का 50:50 मार्जिन नियम पूरी तरह लागू हो गया है। अब F&O ट्रेडिंग में कम से कम 50% मार्जिन कैश या कैश-इक्विवेलेंट में रखना जरूरी होगा। सिर्फ प्लेज्ड शेयर के जरिए पूरा मार्जिन नहीं चल सकेगा। इस बदलाव के बाद ट्रेडर्स को अपनी पूंजी और कोलेटरल रणनीति की दोबारा समीक्षा करनी पड़ सकती है।

4) UPI में नया सुरक्षा फीचर

डिजिटल पेमेंट फ्रॉड रोकने के लिए NPCI नया सुरक्षा फीचर ला रहा है। अब QR कोड स्कैन करने या मोबाइल नंबर डालने पर UPI ऐप्स में रिसीवर का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। इससे फर्जी नाम और कस्टम अलियास के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

5) क्रेडिट कार्ड पर बढ़ेंगे फीस

जून से कई बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड और चार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव कर रहे हैं। Kotak Mahindra Bank यूटिलिटी बिल, फ्यूल, इंश्योरेंस और रेंट पेमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय कर रहा है। कुछ ट्रांजैक्शन पर तय सीमा पार होने के बाद 1% फीस भी लग सकती है।

वहीं, ICICI Bank Amazon Pay Credit Card से रेंट पेमेंट पर मिलने वाला 1% रिवॉर्ड बंद करेगा। Bank of Baroda भी अपने को-ब्रांडेड One Card ग्राहकों के लिए बकाया राशि पर ब्याज दर बढ़ा रहा है।

6) फ्यूल कीमतों पर भी नजर

देश में 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 42 रुपये बढ़कर 3,113.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: संभलकर खर्च कर रहे भारतीय! क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन की रफ्तार हुई धीमी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.5 रुपये बढ़ाई गई है, जिसके बाद नया रेट 3,255.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। इसके अलावा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब दिल्ली में इसकी कीमत 821.5 रुपये हो गई है। नए रेट 1 जून से लागू हो गए हैं।

RBI की बैठक पर बाजार की नजर

सबसे ज्यादा चर्चा RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक को लेकर है, जो 3 से 5 जून के बीच होगी। बाजार इस बात पर बंटा हुआ है कि RBI रेपो रेट में बदलाव करेगा या नहीं। हालांकि, ब्याज दरों से ज्यादा अहम RBI का महंगाई, ग्रोथ और लिक्विडिटी पर रुख माना जा रहा है।

अगर केंद्रीय बैंक भविष्य में दरों में कटौती या बढ़ोतरी के संकेत देता है तो इसका असर होम लोन EMI, फिक्स्ड डिपॉजिट रिटर्न और कर्ज की लागत पर दिख सकता है।