惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

L
LangChain Blog
V
V2EX
爱范儿
爱范儿
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
Martin Fowler
Martin Fowler
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
WordPress大学
WordPress大学
有赞技术团队
有赞技术团队
宝玉的分享
宝玉的分享
Last Week in AI
Last Week in AI
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
罗磊的独立博客
小众软件
小众软件
Vercel News
Vercel News
博客园 - 司徒正美
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
V
Visual Studio Blog
J
Java Code Geeks
P
Proofpoint News Feed
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
B
Blog
美团技术团队
量子位

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक नॉन-प्रमोटर ग्रुप डील के बाद वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹25 करोड़, शेयर में दिखी तेजी - आपका दांव है? अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट
OTT Release This Week: Toaster, Matka King से Assi तक, इस...
Gaurav Kumar · 2026-04-17 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगOTT Release This Week: Toaster, Matka King से Assi तक, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार कंटेंट की भरमार

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है। Toaster, Matka King, Assi और Do Deewane Seher Main जैसी रिलीज अलग-अलग जॉनर में दर्शकों को एंटरटेन करेंगी। थ्रिलर, रोमांस और डार्क कॉमेडी का यह मिक्स वीकेंड को और मजेदार बना देगा।

OTT Release this Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है। थ्रिलर से लेकर रोमांस और डार्क कॉमेडी तक, हर जॉनर में नई रिलीज दर्शकों को काफी मजा देगी। राजकुमार राव की Toaster से लेकर तापसी पन्नू की Assi तक, इस हफ्ते की लाइनअप काफी दमदार मानी जा रही है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी वेब सीरीज या फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है।

Toaster (Netflix)

निर्देशक विवेक दासचौधरी की यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक मिडिल क्लास परफ्यूम बेचने वाले व्यक्ति की है, जिसकी पैसे बचाने की आदत उसके और उसकी पत्नी के बीच अक्सर तनाव पैदा करती है। लेकिन मामला तब गंभीर हो जाता है, जब एक शादी के गिफ्ट को लेकर उसकी जिद उसे अपराध की दुनिया में उलझा देती है। फिल्म लालच, बड़े अपराध और बिगड़ते रिश्तों की कहानी को दिलचस्प तरीके से दिखाती है।

Matka King (Amazon Prime Video)

1960 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित मटका किंग एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। कहानी एक समझदार लेकिन मिडिल क्लास व्यक्ति की है, जो बेहतर जिंदगी का सपना देखता है। वह आम लोगों के लिए मटका नंबर शुरू करता है और धीरे-धीरे उसका सपना हकीकत में बदलने लगता है। सीरीज में उसके साम्राज्य खड़ा करने की कहानी और बढ़ती लोकप्रियता के साथ आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है।

Assi (Z5)

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी एक गंभीर और थ्रिल से भरपूर इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है। कहानी एक स्कूल टीचर के साथ हुए गैंगरेप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने वकील के साथ मिलकर भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। लेकिन मामला तब और जटिल हो जाता है जब सबूतों से छेड़छाड़ होती है, आरोपी को जमानत मिल जाती है और एक नकाबपोश व्यक्ति हत्याएं शुरू कर देता है।

Do Deewane Seher Main (Netflix)

यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। कहानी एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल शशांक और आत्मविश्वासी लेकिन अपनी असुरक्षाओं से जूझ रही रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन उन्हें रिश्ते में आने वाली चुनौतियों, असुरक्षाओं और खुद को स्वीकार करने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

Published On:

Apr 17, 2026