惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

GbyAI
GbyAI
Y
Y Combinator Blog
Martin Fowler
Martin Fowler
D
Docker
N
Netflix TechBlog - Medium
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
WordPress大学
WordPress大学
L
LangChain Blog
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
博客园_首页
量子位
罗磊的独立博客
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
云风的 BLOG
云风的 BLOG
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
宝玉的分享
宝玉的分享
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
D
DataBreaches.Net
I
InfoQ
Engineering at Meta
Engineering at Meta
The Cloudflare Blog
H
Help Net Security
V
V2EX

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट! मौस...
Gaurav Kumar · 2026-06-23 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। आखिर मौसम इतना अचानक क्यों बदला और किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है? पूरी जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

दिल्ली NCR में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट

In Short

  • दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी के बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
  • 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
  • दिल्ली के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अलर्ट है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे कई इलाकों में आसमान धूल से भर गया। धूल इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सड़क पर देखने और गाड़ी चलाने में भी परेशानी हुई।

इसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने अगले कुछ घंटों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी है।

100km/h तक चल सकती हैं तेज हवाएं

अचानक क्यों बदला मौसम?

करीब दोपहर 2:30 बजे दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ ही मिनटों में तेज हवाएं चलने लगीं और धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। सोशल मीडिया पर भी धूल भरी आंधी के कई वीडियो सामने आए, जिनमें सड़कों पर धूल का गुबार साफ दिखाई दिया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Monsoon 2026: Skymet का अनुमान, कमजोर पड़ सकता है मानसून, जुलाई में राहत की उम्मीद

IMD के मुताबिक, यह धूल भरी आंधी मानसून से पहले बनने वाले सामान्य मौसम बदलाव की वजह से आई। उत्तर-पश्चिम भारत में कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी। इसी बीच ऊपर की तरफ से ठंडी हवा पहुंची, जिससे मौसम अचानक बदल गया और बड़े-बड़े बादल बनने लगे।

इन बादलों के बनने के बाद तेज हवाओं ने जमीन की सूखी धूल को हवा में उड़ा दिया, जिससे धूल भरी आंधी चली। IMD का कहना है कि इसके बाद कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी और चरखी दादरी, उत्तर प्रदेश के बागपत, खेकड़ा, पिलखुआ और सिकंदराबाद, जबकि राजस्थान के अलवर, भिवाड़ी, तिजारा और डीग में भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि तेज आंधी और हवाओं के दौरान घर के अंदर रहें। बहुत जरूरी न हो तो बाहर निकलने से बचें। साथ ही ऐसी चीजों को सुरक्षित रखें, जो तेज हवा में उड़ सकती हैं।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून जैसे-जैसे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा, आने वाले दिनों में ऐसी आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Published On:

Jun 23, 2026