惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

I
InfoQ
博客园_首页
美团技术团队
M
MIT News - Artificial intelligence
人人都是产品经理
人人都是产品经理
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
H
Help Net Security
J
Java Code Geeks
T
Tailwind CSS Blog
Jina AI
Jina AI
量子位
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
G
Google Developers Blog
爱范儿
爱范儿
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
宝玉的分享
宝玉的分享
小众软件
小众软件
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
L
LangChain Blog
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
V
Visual Studio Blog
博客园 - Franky
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
मेटल शेयरों से दूरी बनाने की सलाह, Tata Steel और Vedanta ...
Gaurav Kumar · 2026-06-24 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsशेयर बाज़ारमेटल शेयरों से दूरी बनाने की सलाह, Tata Steel और Vedanta में दिख रहे कमजोरी के संकेत - जानिए एक्सपर्ट की राय

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Lakshmishree Investment के अंशुल जैन ने कहा कि मेटल सेक्टर के संकेत फिलहाल कमजोर दिख रहे हैं, इसलिए इस समय ज्यादा खरीदारी करने से बचना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर टाटा स्टील को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

AI Generated Image

Metal Stocks: बुधवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि अगर आप मेटल स्टॉक्स में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है।

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Lakshmishree Investment के अंशुल जैन ने कहा कि मेटल सेक्टर के संकेत फिलहाल कमजोर दिख रहे हैं, इसलिए इस समय ज्यादा खरीदारी करने से बचना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर टाटा स्टील को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tata Steel पर निवेशकों को सलाह देते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि मौजूदा तकनीकी सेटअप कमजोर हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें दबाव बना रह सकता है। अंशुल जैन ने कहा कि टाटा स्टील में जो तेजी का संकेत पहले दिखाई दे रहा था, वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

उन्होंने कहा कि 212 रुपये के आसपास बना ब्रेकआउट फेल हो गया है, जो तकनीकी नजरिए से अच्छा संकेत नहीं माना जाता। उनके अनुसार, मौजूदा हालात में टाटा स्टील का शेयर 178 से 182 रुपये के नीचे स्तर तक आ सकता है।

सिर्फ टाटा स्टील नहीं, पूरे मेटल सेक्टर में दबाव

अंशुल जैन का कहना है कि कमजोरी सिर्फ टाटा स्टील में नहीं दिख रही, बल्कि पूरे मेटल सेक्टर में दबाव नजर आ रहा है। एक्सपर्ट ने अनुमान लगाते हुए कहा कि  अगले 2 से 3 हफ्तों तक मेटल शेयरों में दबाव और बिकवाली का माहौल बना रह सकता है।

वेदांता भी दे रहा कमजोरी का संकेत

अंशुल जैन ने वेदांता का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी पहले बना ब्रेकआउट टिक नहीं पाया और अब अहम सपोर्ट लेवल टूट चुका है।

उनके मुताबिक, इससे साफ संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल मेटल शेयरों से दूरी बना रहे हैं और तकनीकी कमजोरी के चलते बिकवाली बढ़ रही है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अंशुल जैन की सलाह है कि फिलहाल टाटा स्टील में औसत खरीद (एवरेजिंग) बढ़ाने की जल्दबाजी न करें। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी अपनी पूंजी को सुरक्षित रखना है।

उनका कहना है कि जब तक मेटल सेक्टर में मजबूती के साफ संकेत नहीं मिलते, तब तक नई खरीदारी सोच-समझकर करनी चाहिए। लंबी अवधि की तस्वीर आगे चलकर बदल सकती है, लेकिन फिलहाल निकट अवधि में मेटल शेयरों का रुख कमजोर नजर आ रहा है। इसलिए निवेशकों को बड़े दांव लगाने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Published On:

Jun 24, 2026