























Maharashtra Targets $1 Trillion Economy: महाराष्ट्र अब सिर्फ भारत की सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था नहीं रहना चाहता, बल्कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को चुनौती देने की तैयारी में है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आने वाले 2-3 सालों में महाराष्ट्र आर्थिक आकार के मामले में सिंगापुर और यूएई जैसे देशों को भी पीछे छोड़ सकता है।
महाराष्ट्र ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने के करीब
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में आयोजित इमेजिनक्स्ट 2026 कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र अब ट्रिलियन-डॉलर इकॉनमी बनने के बेहद करीब पहुंच चुका है। उनके मुताबिक राज्य की अर्थव्यवस्था इस समय करीब 660 बिलियन डॉलर की हो चुकी है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था बनाती है।
सीएम ने बताया कि साल 2015 में महाराष्ट्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) करीब 14 लाख करोड़ रुपये था, जो 2026 तक बढ़कर लगभग 54 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी एक दशक में राज्य की अर्थव्यवस्था तीन गुना से ज्यादा बढ़ी हुई है।
फडणवीस का कहना है कि इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। राज्य में लगातार बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है, फॉरेन इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र आज विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आकर्षित करने में देश में सबसे आगे माना जाता है। साथ ही यह स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न कंपनियों का बड़ा हब बन चुका है।
2031 तक राज्य में 1.5 लाख नौकरी लाने की तैयारी
सरकार अब भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी बड़ा दांव लगा रही है। सीएम ने कहा सरकार 2031 तक राज्य में एआई सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट लाने और करीब 1.5 लाख नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए महाराष्ट्र सरकार पांच एआई इनोवेशन सिटी, छह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 12 एआई इनक्यूबेटर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा स्टार्टअप्स और नई कंपनियों के लिए साझा कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा, ताकि युवा एंटरप्रेन्योर को तकनीकी मदद आसानी से मिल सके।
AI से काम ट्रांसपेरेंसी
फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पहले से ही एआई और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिसिंग में कर रही है। इससे काम में ट्रांसपेरेंसी और तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। राज्य ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के लिए एक अलग एआई डिमार्टमेंट और कमिश्नरेट भी बनाया है।
राज्य में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी भविष्य की आर्थिक ताकत माना जा रहा है। इनमें Mumbai Trans Harbour Link, समृद्धि एक्सप्रेसवे, मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर शामिल हैं। सरकार का मानना है कि ये प्रोजेक्ट आने वाले सालों में इंडस्ट्री, बिजनेस और इन्वेस्टमेंट को नई गति देंगी।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。