惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
D
DataBreaches.Net
C
Check Point Blog
雷峰网
雷峰网
小众软件
小众软件
GbyAI
GbyAI
美团技术团队
P
Proofpoint News Feed
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
罗磊的独立博客
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
WordPress大学
WordPress大学
MyScale Blog
MyScale Blog
The Cloudflare Blog
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
Y
Y Combinator Blog
Jina AI
Jina AI
爱范儿
爱范儿
Last Week in AI
Last Week in AI
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
I
InfoQ
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
博客园 - 司徒正美

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
गांव से ग्लोबल तक! बिहार के इन उद्योगपतियों ने रची अमीरी ...
2026-04-29 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

बिहार को लंबे समय तक माइग्रेशन, खेती और सरकारी नौकरियों के नजरिये से देखा गया। लेकिन इस तस्वीर के पीछे एक और कहानी है- उद्यमिता, जोखिम लेने की क्षमता और बड़े स्तर पर संपत्ति बनाने की।

राज्य के कई उद्योगपति सीमित स्थानीय संसाधनों से निकलकर ऐसे बिजनेस खड़े कर चुके हैं, जिनकी मौजूदगी आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। इन कहानियों की खासियत सिर्फ दौलत नहीं, बल्कि वह सफर है जिसमें संघर्ष, असफलता और दोबारा खड़े होने की जिद शामिल है। यही वजह है कि बिहार अब सिर्फ श्रमिकों का स्रोत नहीं, बल्कि बड़े बिजनेस दिमागों की जमीन भी माना जाने लगा है।

अनिल अग्रवाल: ग्लोबल माइनिंग दिग्गज

अनिल अग्रवाल पटना में जन्मे उद्योगपति हैं और वेदांता लिमिटेड के फाउंडर हैं। शुरुआती असफलताओं के बाद उन्होंने एक ग्लोबल माइनिंग कंपनी खड़ी की। उनकी नेटवर्थ करीब ₹35,000 - 40,000 करोड़ आंकी जाती है।

सम्प्रदा सिंह और बसुदेव नारायण सिंह: फार्मा में बड़ा नाम

बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी गांव में जन्में सम्प्रदा सिंह और बसुदेव नारायण सिंह ने 1973 में Alkem Laboratories की शुरुआत की। छोटी केमिस्ट शॉप से शुरू हुआ सफर आज ग्लोबल फार्मा कंपनी में बदल चुका है। परिवार की कुल संपत्ति करीब ₹29,247 करोड़ है।

महेंद्र प्रसाद: ‘किंग महेंद्र’ की फार्मा विरासत

 जहानाबाद जिला के गोविंदपुर गांव में जन्में महेंद्र प्रसाद ने 1971 में Aristo Pharmaceuticals की स्थापना की। कंपनी ने एशियाई बाजारों में मजबूत पकड़ बनाई। 2021 में उनकी संपत्ति ₹15,000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई।

आरके सिन्हा: सिक्योरिटी बिजनेस को बनाया ग्लोबल

रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने SIS को भारत और ऑस्ट्रेलिया तक फैलाया। इनका जन्म बिहार के बक्सर में हुआ था। इन्होंने 2008 में Chubb Security का अधिग्रहण उनकी बड़ी उपलब्धि रही। उनकी नेटवर्थ ₹8,000 -10,000 करोड़ के बीच मानी जाती है।

सुमंत सिन्हा: ग्रीन एनर्जी का चेहरा

सुमंत सिन्हा ने ReNew Energy Global के जरिए सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन में बड़ा पोर्टफोलियो बनाया। उनकी संपत्ति ₹3,000 करोड़ से ज्यादा है। सुमंत सिन्हा का बिहार से गहरा पारिवारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। हालांकि उनका जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें और पहचान बिहार से जुड़ी हुई हैं। सुमंत सिन्हा बिहार के दिग्गज राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। उनके पिता यशवंत सिन्हा का जन्म पटना, बिहार में हुआ था।

सुब्रत रॉय: छोटे निवेश से बड़ा साम्राज्य

बिहार के अररिया में जन्में सुब्रत रॉय ने ₹2,000 से Sahara India की शुरुआत की। कंपनी एक समय भारत की सबसे बड़ी नियोक्ता संस्थाओं में गिनी गई। उनकी नेटवर्थ ₹1,000 - 2,000 करोड़ के बीच रही।

शुभम सिंह

बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले शुभम सिंह ने कम उम्र में एथेनॉल सेक्टर में कदम रखा और ₹66 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बनाई।