惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

L
LangChain Blog
B
Blog RSS Feed
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
H
Help Net Security
MyScale Blog
MyScale Blog
WordPress大学
WordPress大学
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
GbyAI
GbyAI
小众软件
小众软件
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
Martin Fowler
Martin Fowler
Vercel News
Vercel News
S
SegmentFault 最新的问题
M
MIT News - Artificial intelligence
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
G
Google Developers Blog
Last Week in AI
Last Week in AI
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
博客园 - 【当耐特】
Google DeepMind News
Google DeepMind News
Engineering at Meta
Engineering at Meta
云风的 BLOG
云风的 BLOG

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
अब दुश्मन की खैर नहीं! DRDO ने टेस्ट की नई क्रूज मिसाइल, ...
Gaurav Kumar · 2026-06-16 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगअब दुश्मन की खैर नहीं! DRDO ने टेस्ट की नई क्रूज मिसाइल, जानिए कितनी बढ़ जाएगी भारत की ताकत

भारत ने पहली बार ऐसी स्वदेशी लॉन्ग रेंज क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जो दुश्मन के रडार को चकमा देकर हजारों किलोमीटर दूर तक सटीक हमला कर सकती है। इसकी क्षमता अमेरिकी टोमाहॉक मिसाइल से तुलना की जा रही है। जानिए यह मिसाइल भारत की सैन्य ताकत को कैसे बदल सकती है।

भारत की टोमाहॉक मिसाइल

भारत की टोमाहॉक मिसाइल

In Short

  • रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी उद्देश्यों को हासिल कर लिया गया।
  • औपचारिक दीक्षा समारोह में अभी लगभग दो साल बाकी हैं, और आगे और भी परीक्षणों की योजना बनाई जा रही है।
  • डीआरडीओ और उद्योग जगत के सहयोग से विकसित यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी है।

अमेरिका की सबसे खतरनाक मिसाइलों में गिनी जाने वाली टोमाहॉक जैसी ताकत अब भारत के पास भी आ गई है। DRDO ने ओडिशा तट से देश की पहली लंबी दूरी की स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। हाल ही में ईरान पर हमलों में टोमाहॉक मिसाइल की ताकत दुनिया ने देखी थी और अब भारत ने भी वैसी ही क्षमता वाली मिसाइल बनाकर अपनी सैन्य ताकत को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

पूरी तरह से स्वदेशी है यह नई मिसाइल

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मिसाइल का यह टेस्ट पूरी तरह सफल रहा और जो भी लक्ष्य तय किए गए थे, वे सभी हासिल कर लिए गए। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह भारत में ही बनाया गया है। बेंगलुरु की ADE लैब ने DRDO की दूसरी टीमों और देश की कई कंपनियों के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। हालांकि, यह मिसाइल अभी सेना में शामिल नहीं होगी। आने वाले करीब दो साल में इसके और टेस्ट किए जाएंगे, उसके बाद ही इसे सेना को सौंपा जाएगा।

दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, एलआरएलएसीएम (LRLACM) की मारक क्षमता 1,000 से 1,500 किलोमीटर के बीच मानी जा रही है। बैलिस्टिक मिसाइलों के विपरीत, यह क्रूज मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर उड़ती है। कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण दुश्मन के रडार और वायु रक्षा प्रणालियों के लिए इसका पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसे जमीन, युद्धपोत या पनडुब्बी कहीं से भी दागा जा सकता है और यह पारंपरिक या परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है।

चीन और पाकिस्तान के ये शहर आए निशाने पर

इस मिसाइल की तैनाती से भारत को एक बहुत बड़ा रणनीतिक फायदा मिलने वाला है। अगर इसे पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया जाता है, तो यह पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी, राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, फैसलाबाद और उसके सबसे बड़े आर्थिक व नौसैनिक केंद्र कराची को आसानी से निशाना बना सकती है। वहीं, अगर इसे चीन से सटी LAC के पास उत्तरी या पूर्वी इलाकों में तैनात किया जाए, तो यह चीन के सैन्य बुनियादी ढांचे वाले शहर ल्हासा, चेंगदू, उरुमकी और कुनमिंग जैसे रणनीतिक केंद्रों को पूरी तरह अपनी जद में ले लेगी।

क्यों गेम-चेंजर है यह तकनीक?

असल में यह मिसाइल DRDO के पुराने निर्भय प्रोजेक्ट का और ज्यादा एडवांस्ड व मजबूत वर्जन है। निर्भय मिसाइल को शुरुआती दौर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब भारत ने उसी अनुभव के दम पर कहीं ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद मिसाइल तैयार कर ली है।

पिछले कुछ सालों में रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के संघर्षों ने दिखा दिया है कि दूर से सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलें कितनी अहम हो गई हैं। ऐसे हथियार दुश्मन के बड़े ठिकानों पर बिना सैनिकों को खतरे में डाले हमला कर सकते हैं। यही वजह है कि DRDO की यह नई मिसाइल भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इसके सेना में शामिल होने के बाद भारत की दुश्मन पर दूर से सटीक वार करने की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

Edited By:

franklin nigam

Published On:

Jun 16, 2026