惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

H
Help Net Security
月光博客
月光博客
IT之家
IT之家
B
Blog RSS Feed
T
Tailwind CSS Blog
The GitHub Blog
The GitHub Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
MyScale Blog
MyScale Blog
J
Java Code Geeks
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
博客园 - Franky
博客园 - 叶小钗
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
U
Unit 42
博客园_首页
B
Blog
V
V2EX
腾讯CDC
Vercel News
Vercel News
量子位
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
विदेशी निवेश के लिए पसंदीदा देश बन रहा है भारत, झूठ नहीं ...
Manvendra Singh Rajvanshi · 2026-06-26 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

सभी जानते हैं कि ईरान युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की गणित बिगाड़ दी है। एशिया में कोरिया और जापान जैसे फौलादी देशों से लेकर यूरोप तक मिसाइलों और ड्रोन धमाकों कीहट पहुंची है।

लेकिन, इस आर्थिक मंथन में एक देश ऐसा निकला है जो दुनिया की सबसे बुलंद कंपनियों के लिए निवेश का एक आकर्षक ही नहीं, सुरक्षित विकल्प बन गया है।

कौन-कौन कर रहा है निवेश?

पिछले पांच महीनों में कम से कम छ: बड़ी कंपनियों के सीईओ ‘ब्लैंक चेक’ ले कर भारत आए हैं।

गूगल

टेक उद्योग की सरगना गूगल ने आंध्रप्रदेश में 15 बिलियन डॉलर निवेश की 18 फरवरी को घोषणा की। 1.4 लाख करोड़ रुपये का ये वायदा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर और अंडरसी डेटा केबल के लिए था। गूगल ने टेक और एआई ट्रेनिंग को भी इस बजट में शामिल किया।

एबीबी

एक महीने बाद ही स्वीडन की एबीबी ने 9 मार्च को 75 मिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की। करीब 700 करोड़ रुपये की ये राशि देश में कंपनी की फ़ैक्ट्रियों के विस्तार और अनुसंधान एवं विकास के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

एयरट्रंक

कंपनी का नाम कम ही लोगों ने सुना हो, लेकिन एक बंग्लादेशी मूल के सीईओ वाली इस ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने भारत में 30 बिलियन डॉलर निवेश की 5 जून को घोषणा की। रुपये में ये भारी-भरकम 2.85 लाख करोड़ की रकम अगले पांच साल मे 5 गीगावॉट के डेटा सेंटर बनाने मे लगाई जाएगी।

सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स

जून में ही दुनिया से सबसे बड़े पेंशन फंड्स में से एक – कनाडा पेंशन प्लैन इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने 17 तारीख़ को 7,000 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की। ये पैसा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘हाइपर स्केल’ डेटा सेंटर में लगाया जाएगा।

सांगोबें

फ्रांस की ये कंपनी दुनिया की सबसे पुरानी कंपनियों में से है। ये कंपनी 1665 में शुरू हुई थी – यानी छत्रपति शिवाजी और औरंगज़ेब के ज़माने में। हाल ही में फ्रांस के एवियान शहर में हुई जी-7 बैठक के दौरान कंपनी ने भारत में करीब 1,100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

ऐमेज़ॉन

इसी हफ़्ते, बिक्री के पैमाने पर विश्व की सबसे बड़ी कंपनी, ऐमेज़ॉन के एक वादे ने दुनिया को चौंका दिया। सीईओ एंडी जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और 48 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा कर डाली। यानी 4.5 लाख करोड़ रुपये। 2030 तक ये रकम एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल होगी।

भारत – तूफान के बीच स्थिरता?

तो सवाल ये है कि ऐसे समय में जब कंपनियां अपने बजट, अपनी विस्तार योजनाओं पर ब्रेक लगा रही हैं, वो भारत और मोदी सरकार की योजनाओं पर क्यों महरबान हैं।

कारण चश्म-ए-शाही के पानी की तरह साफ हैं।

विदेशी कंपनियों के लिए भारत का तेज़ आर्थिक विकास और उपभोक्ताओं की बढ़ती क्षमता वो चुंबकीय शक्ति है जिसका वो ज़्यादा समय तक विरोध नहीं कर सकते। भारत के पास कार्यकुशल स्टाफ कहीं कम लागत पर उपलब्ध है। भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार सुधरता मैन्यूफ़ैकचरिंग ईकोसिस्टम विदेशी कंपनियों को काम के लिए पका-पकाया मौका देता है।

और शायद सबसे बड़ा कारण... मोदी सरकार ने पिछले 12 साल में उद्योग के लिए नीतियों में जो स्थिरता लाई है, उससे भारत, दुनिया का सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला देश बना है। संदेश साफ है... आओ भारत की ‘ग्रोथ स्टोरी’ से जुड़ो, वरना पीछे छूटो।