惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

人人都是产品经理
人人都是产品经理
量子位
月光博客
月光博客
罗磊的独立博客
宝玉的分享
宝玉的分享
博客园_首页
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
WordPress大学
WordPress大学
博客园 - 叶小钗
博客园 - 聂微东
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
V
V2EX
雷峰网
雷峰网
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
Jina AI
Jina AI
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
博客园 - Franky
美团技术团队
爱范儿
爱范儿
V
Visual Studio Blog
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
Y
Y Combinator Blog

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
क्या जीम खाना क्लब से प्रधानमंत्री आवास को है खतरा? सरकार...
Franklin Nigam · 2026-05-25 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

दिल्ली जीम खाना क्लब ने ब्रिटिश साम्राज्य का पतन देखा और जवाहरलाल नेहरु से अब तक कई प्रधानमंत्री आते-जाते देखे। आधुनिक भारत के जन्म का गवाह ये क्लब एक सदी से भी अधिक समय तक भारत के सत्ताधारी ब्यूरोक्रेट्स, जजों और सेना के बड़े अफसरों का एक अटूट किला बना रहा- आज लुटियंस दिल्ली का यह ऐतिहासिक अध्याय हमेशा के लिए बंद होने के कगार पर है।

केंद्र सरकार ने अचानक दिल्ली जिमखाना क्लब को आगामी 5 जून तक अपनी पूरी 27 एकड़ की संपत्ति सरकार को सौंपने का आदेश दिया है। आखिर क्यों केंद्र सरकार क्लब की जमीन को लेने पर आतुर है।

सुरक्षा और रक्षा बुनियादी ढांचे का हवाला

भूमि और विकास कार्यालय (Land and Development Office) ने जिमखाना क्लब की लीज को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सरकार का कहना है कि लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास से सटी इस जमीन की सार्वजनिक सुरक्षा और रक्षा बुनियादी ढांचे के लिए तत्काल आवश्यकता है। इसलिए यह संपत्ति अब सरकार के अधीन होगी।

इस आदेश के बाद क्लब के भीतर खलबली मच गयी है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों पर संकट गहरा गया है। यहीं वजह है कि क्लब के भीतर हड़कंप और विरोध का माहौल गर्मा गया है। जीम खाना क्लब की गवर्निंग कमेटी ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई है और केंद्र सरकार से तुरंत बातचीत की मांग की है।  

इस फैसले का सबसे बड़ा और सीधा असर वहां काम करने वाले लोगों पर पड़ने जा रहा है:

कर्मचारियों की संख्या: विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और क्लब के रिकॉर्ड्स के अनुसार, दिल्ली जिमखाना क्लब में करीब 600 स्थायी और अस्थायी कर्मचारी है, इनमें केटरिंग स्टाफ, ग्राउंड्समैन, एडमिनिस्ट्रेशन और हाउसकीपिंग के लोग शामिल हैं।

परिवारों पर संकट: यदि 5 जून को क्लब पूरी तरह बंद या विस्थापित होता है, तो सीधे तौर पर इन कर्मचारियों के परिवारों के लगभग 1,500 से 2,000 लोगों के जीवन और आजीविका पर गहरा संकट मंडराने लगेगा। अचानक आई इस बेदखली से कर्मचारियों में अपने रोजगार को लेकर भारी चिंता जतायी है।

सुरक्षा पर ऐतिहासिक सवाल: पहले क्यों नहीं उठी बात?

सरकार ने इस जमीन को खाली कराने के पीछे 'प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा' को मुख्य कारण बताया है। लेकिन इस तर्क ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दिल्ली जिमखाना क्लब 1913 में बना था, जबकि 7 लोक कल्याण मार्ग (पहले रेसकोर्स रोड) पर स्थित प्रधानमंत्री आवास की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। यहां राजीव गांधी, वी.पी. सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह जैसे देश के कई दिग्गज प्रधानमंत्री ने निवास किया।  दशकों के इस इतिहास में पहले कभी भी किसी सरकार या सुरक्षा एजेंसी ने जिमखाना क्लब की मौजूदगी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बताया और न ही इस पर कोई सवाल उठाए। यही कारण है कि इस अचानक की गई कार्रवाई पर लोग हैरान हैं।

इतिहास और विरासत का प्रतीक

साल 1913 में 'इम्पीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब' के रूप में स्थापित यह संस्थान भारत के सबसे पुराने और सबसे विशिष्ट क्लबों में से एक है। वास्तुकला के लिहाज़ से भी इसकी अहमियत है। इसे प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार रॉबर्ट टी. रसेल ने डिजाइन किया था, जिन्होंने कनॉट प्लेस और तीन मूर्ति हाउस जैसी ऐतिहासिक इमारतें बनाई थीं। अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला और विशाल हरे-भरे मैदानों के साथ, जिमखाना लंबे समय से भारत के टॉप क्लास नौकरशाहों, राजनयिकों और सैन्य दिग्गजों का पसंदीदा सोशल हब रहा है। इसकी सदस्यता की वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि लोगों को दशकों तक इंतजार करना पड़ता है।

सुलगने लगी सियासत

क्लब के अंदर-बाहर अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने, ऐतिहासिक विरासत को बिना किसी विचार-विमर्श के नष्ट करने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों और कानूनी जानकारों के लिए, यह सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अपनी सबसे कीमती जमीन को वापस लेने का एक वैध प्रशासनिक कदम है। तो वहीं दूसरी तरफ, एतिहासिक दिल्ली को करीब से जानने वालों के लिए, यह इतिहास और उसकी एक जीवंत विरासत को हमेशा के लिए मिटा देने वाला कदम है।