惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

L
LangChain Blog
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
雷峰网
雷峰网
量子位
V
V2EX
S
SegmentFault 最新的问题
月光博客
月光博客
博客园 - 【当耐特】
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
V
Visual Studio Blog
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
T
Tailwind CSS Blog
博客园_首页
博客园 - Franky
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
美团技术团队
Y
Y Combinator Blog
The Cloudflare Blog
C
Check Point Blog
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
腾讯CDC
B
Blog
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
P
Proofpoint News Feed

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
मानसून की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! खरीफ फस...
Gaurav Kumar · 2026-06-17 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगमानसून की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! खरीफ फसलों पर मंडराया संकट

मानसून की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! खरीफ फसलों पर मंडराया संकट

मानसून की सुस्त रफ्तार ने महाराष्ट्र के ठाणे में खरीफ फसलों पर संकट बढ़ा दिया है। इस साल सामान्य से कम बारिश के अनुमान के बीच जिला प्रशासन ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

AI Generated Image

In Short

  • मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण ठाणे प्रशासन ने खरीफ बुवाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है।
  • IMD ने इस साल सामान्य से कम बारिश का अलर्ट दिया है, जिससे फसलों पर संकट है।
  • प्रशासन ने इमरजेंसी क्रॉप प्लान बनाकर किसानों को जल्दी पकने वाली फसलें बोने को कहा है।

देश में मॉनसून का आना अमूमन किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाता है, लेकिन इस बार हालात इसके ठीक उलट हैं। जून का आधा महीना बीत चुका है, फिर भी आसमान साफ है और बादलों का कहीं पता नहीं है। इस सूखे मौसम ने बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को परेशान कर दिया है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है। मॉनसून की इस सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई का काम पिछड़ता नजर आ रहा है।

ठाणे जिला प्रशासन की बुवाई टालने की सलाह

मॉनसून की इस बेरुखी और पानी की कमी को देखते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने किसानों के लिए एक जरूरी गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने किसानों को साफ सलाह दी है कि वे खरीफ फसलों की बुवाई में जल्दबाजी न करें और इसे कुछ समय के लिए टाल दें।

कृषि विभाग का कहना है कि जब तक कम से कम 100 मिलीमीटर बारिश न हो जाए, तब तक खेतों में बीज न डालें, ताकि पौधों की ग्रोथ सही तरीके से हो सके। इसके साथ ही, प्रशासन ने सूखे जैसे हालात से निपटने के लिए एक इमरजेंसी (आकस्मिक) क्रॉप प्लान भी तैयार कर लिया है।

इस संकट में किसानों के लिए जरूरी उपाय

किसानों को संभावित भारी नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन ने कुछ खास तरीके सुझाए हैं, जिसके तहत उन्हें धान की ऐसी किस्में चुनने की सलाह दी गई है जो कम समय में जल्दी पककर तैयार हो जाती हैं।

इसके साथ ही, पौधों को सूखे के प्रभाव से बचाने और उनके भीतर सहनशक्ति बढ़ाने के लिए नर्सरी में 1 प्रतिशत यूरिया के घोल का छिड़काव करने को कहा गया है। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और संकट के इस दौर में उत्पादन पर बुरा असर न पड़ने देने के लिए जिला परिषद सब्सिडी पर 500 टिलर मशीनें भी बांट रही है।

इसके अलावा, प्रशासन ने पहले ही तकनीकी ट्रेनिंग और El Nino जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ किसानों को कम दामों पर अच्छी क्वालिटी के बीज भी मुहैया कराए हैं ताकि खरीफ सीजन में फसलों का नुकसान कम से कम हो।

महाराष्ट्र में कम बारिश से स्थिति चिंताजनक

पूरे महाराष्ट्र में इस समय स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जून के शुरुआती 15 दिनों में राज्य के भीतर सामान्य के मुकाबले सिर्फ 26 प्रतिशत ही बारिश दर्ज की गई है।

राज्य सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में भी इस सूखे जैसे हालात की पूरी समीक्षा की। मंत्रिमंडल ने चिंता जताते हुए किसानों से अपील की है कि वे बुवाई का काम शुरू करने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

बैठक में इस बात की भी चेतावनी दी गई कि बांधों और जलाशयों में पानी का स्तर लगातार गिर रहा है, इसलिए पानी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और सावधानी से किया जाना चाहिए।

अधिकारियों की मौसम पर नजर रखने की अपील

कृषि विभाग के अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और उनसे मौसम के हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर रखने की अपील कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त बारिश के बिना जल्दबाजी में की गई बुवाई से बीज और फसल दोनों बर्बाद हो सकते हैं।

इसलिए किसानों के लिए यही बेहतर होगा कि वे थोड़ा और इंतजार करें, ताकि वे किसी भी तरह के बड़े आर्थिक नुकसान से बच सकें और अपनी मेहनत को सुरक्षित रख सकें।

Published On:

Jun 17, 2026