惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
I
InfoQ
B
Blog RSS Feed
D
DataBreaches.Net
S
SegmentFault 最新的问题
P
Proofpoint News Feed
A
About on SuperTechFans
WordPress大学
WordPress大学
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
博客园 - 司徒正美
小众软件
小众软件
博客园 - Franky
有赞技术团队
有赞技术团队
D
Docker
T
Tailwind CSS Blog
雷峰网
雷峰网
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
B
Blog
V
Visual Studio Blog
宝玉的分享
宝玉的分享
爱范儿
爱范儿

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Tata Motors Share: बड़ा ऑर्डर मिलते ही दौड़ा टाटा मोटर्स ...
Gaurav Kumar · 2026-06-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsशेयर बाज़ारबड़ा ऑर्डर मिलते ही दौड़ा टाटा मोटर्स का शेयर! दो हफ्तों में 11% चढ़ा भाव - चेक करें डिटेल्स

बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स का शेयर 1.8% बढ़कर 409.25 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पिछले दो हफ्तों में यह शेयर करीब 11% चढ़ चुका है। कारोबार के दौरान इसमें 5% तक की तेजी भी दर्ज की गई।

AI Generated Image

Tata Motors Share: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स (TMCV) के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। कंपनी ने बताया कि उसे अलग-अलग कैटेगरियों में 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल (eCV) के ऑर्डर मिले हैं। 

बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स का शेयर 1.8% बढ़कर 409.25 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, पिछले दो हफ्तों में यह शेयर करीब 11% चढ़ चुका है। कारोबार के दौरान इसमें 5% तक की तेजी भी दर्ज की गई। फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:23 बजे तक बीएसई पर 0.76% या 3.05 रुपये चढ़कर 405 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.72% या 2.90 रुपये चढ़कर 405 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

किन वाहनों के मिले ऑर्डर?

कंपनी के मुताबिक, कुल ऑर्डरों में करीब 2,000 स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) और पिक-अप वाहन शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 900 ट्रकों और करीब 500 इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर मिले हैं।

इन वाहनों का इस्तेमाल ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, एफएमसीजी, एफएमसीडी डिस्ट्रीब्यूशन और इंट्रा-सिटी मोबिलिटी जैसे सेक्टर्स में किया जाएगा। वहीं, सीमेंट, स्टील, माइनिंग और टरमैक ऑपरेशंस जैसे सेक्टरों से भी अच्छी मांग देखने को मिली है।

इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल कारोबार पर बड़ा फोकस

टाटा मोटर्स ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उसने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को काफी मजबूत किया है। कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों और उपयोग को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी के कई ईवी मॉडल लॉन्च किए हैं।

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में Ace Pro EV, Ace EV और Intra EV जैसे मॉडल लास्ट-माइल और शहर के भीतर डिलीवरी सेवाओं में मदद कर रहे हैं। वहीं, Ultra EV रेंज (7-12 टन), Prima EV 55T ट्रैक्टर और Prima EV 28T टिपर के जरिए कंपनी ने भारी माल ढुलाई वाले सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत की है।

कंपनी के मुताबिक, उसकी 3,800 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें देश के कई शहरों में चल रही हैं और अब तक 55 करोड़ किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं।

इसके अलावा 17,000 से ज्यादा Tata eSCV पहले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कंपनी का कहना है कि यह आंकड़ा अलग-अलग इलाकों और उपयोग के मामलों में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाता है।

चार्जिंग और फाइनेंसिंग नेटवर्क पर भी जोर

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स ने मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया है। कंपनी 14 से ज्यादा चार्ज प्वाइंट ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर चुकी है।

इसके साथ ही बैंक और एनबीएफसी के जरिए ईवी फाइनेंसिंग, Fleet Edge आधारित फ्लीट मैनेजमेंट और अपटाइम एश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कंपनी का मानना है कि ये पहल इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को कारोबारियों के लिए ज्यादा आसान, व्यावहारिक और किफायती विकल्प बना रही हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Published On:

Jun 22, 2026