惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

G
Google Developers Blog
D
Docker
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
GbyAI
GbyAI
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
Google DeepMind News
Google DeepMind News
M
MIT News - Artificial intelligence
H
Help Net Security
T
Tailwind CSS Blog
Engineering at Meta
Engineering at Meta
L
LangChain Blog
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
腾讯CDC
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
S
SegmentFault 最新的问题
博客园 - 司徒正美
C
Check Point Blog
B
Blog
Y
Y Combinator Blog
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
P
Proofpoint News Feed
F
Fortinet All Blogs
美团技术团队
D
DataBreaches.Net

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
भारत-न्यूजीलैंड FTA: किन सेक्टरों को होगा फायदा? निवेश और...
2026-04-27 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

भारत और न्यूजीलैंड ने 27 अप्रैल को लंबे समय से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन कर लिया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) ने इसे 'once-in-a-generation' करार देते हुए कहा कि यह समझौता प्रोडक्ट, सर्विस, निवेश और लेबर मोबिलिटी में नए अवसर खोलेगा।

समझौते के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और उनके न्यूजीलैंड समकक्ष टोड मैक्ले (Todd McClay) भी मौजूद रहे।

15 साल का सफर

FTA की बातचीत 2010 में शुरू हुई थी और 2015 में नौ दौर के बाद रुक गई थी। मार्च 2025 में इसे फिर से शुरू किया गया और दिसंबर 2025 में बातचीत पूरी हो गई। इतने कम समय में फाइनल होना इसे भारत के सबसे तेज व्यापार समझौतों में शामिल करता है।

पियूष गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया के साथ आत्मविश्वास और मजबूत स्थिति से रिश्ते बढ़ा रहा है। यह बयान भारत की बदलती वैश्विक व्यापार रणनीति को दर्शाता है।

यह समझौता केवल टैरिफ तक सीमित नहीं है। न्यूजीलैंड भारत के लिए एक हाई-इनकम मार्केट के साथ-साथ पैसिफिक और ओशिनिया क्षेत्र में एंट्री गेट का काम करेगा। 2024-25 में दोनों देशों के बीच माल व्यापार करीब 1.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जबकि आईटी और ट्रैवल जैसे सेक्टर में सर्विस ट्रेड लगातार बढ़ रहा है।

किन सेक्टरों को मिलेगा फायदा?

इस समझौते के तहत हजारों प्रोडक्ट्स पर टैरिफ हटेंगे, जिससे भारतीय निर्यात ज्यादा कंपीटिटिव होगा। टेक्सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग गुड्स, फार्मा और प्रोसेस्ड फूड जैसे सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भारत ने डेयरी और कुछ कृषि उत्पादों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को समझौते से बाहर रखा है, जो कुल टैरिफ लाइनों का करीब 30% हैं।

निवेश और रोजगार पर बड़ा असर

समझौते का एक अहम पहलू न्यूजीलैंड का अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करने का वादा है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मजबूती मिलेगी। साथ ही, MSME और रोजगार-प्रधान सेक्टर जैसे टेक्सटाइल, फुटवियर और जेम्स-ज्वेलरी में एक्सपोर्ट बढ़ने से नौकरियों के नए अवसर बन सकते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड FTA दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने वाला समझौता माना जा रहा है। अब इसका असर व्यापार, निवेश और रोजगार के मोर्चे पर कितनी तेजी से दिखता है, इस पर नजर रहेगी।