惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Martin Fowler
Martin Fowler
Y
Y Combinator Blog
M
MIT News - Artificial intelligence
The Cloudflare Blog
WordPress大学
WordPress大学
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
博客园 - 司徒正美
小众软件
小众软件
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
雷峰网
雷峰网
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
J
Java Code Geeks
云风的 BLOG
云风的 BLOG
C
Check Point Blog
D
DataBreaches.Net
T
The Blog of Author Tim Ferriss
V
V2EX
F
Fortinet All Blogs
B
Blog
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
N
Netflix TechBlog - Medium
B
Blog RSS Feed
A
About on SuperTechFans
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Google DigiKavach Explained: यह क्या है, कैसे काम करता है...
Gaurav Kumar · 2026-05-31 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Google DigiKavach: ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लोन ऐप, स्कैम कॉल और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google ने भारत में तीन साल पहले साल 2023 में एक खास पहल शुरू की थी, जिसका नाम 'Google DigiKavach' है।

यह एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसका मकसद लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना और इंटरनेट को ज्यादा सुरक्षित बनाना है। खासकर उन यूजर्स के लिए, जो पहली बार डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन बैंकिंग या स्मार्टफोन इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि आज भी कई लोग गूगल के इस फीचर के बारे में नहीं जानते कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसे एक्टिवेट कैसे करना है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि आज के डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहां आप Google DigiKavach का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। 

क्या है Google DigiKavach?

Google DigiKavach कोई अलग ऐप नहीं है, बल्कि गूगल की एक सुरक्षा पहल (Security Initiative) है। इसके जरिए गूगल भारत में साइबर फ्रॉड, फेक फाइनेंस ऐप्स, निवेश घोटालों और डिजिटल स्कैम्स के खिलाफ काम करता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: गूगल सर्च से ऐसे हटाएं अपना फोन नंबर और एड्रेस! फॉलो करें ये Steps 

इस प्रोग्राम में गूगल कई संस्थाओं, बैंकों, फिनटेक कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करता है ताकि लोगों को सुरक्षित डिजिटल अनुभव मिल सके।

Google DigiKavach कैसे काम करता है?

Google DigiKavach कई लेवल पर काम करता है:

1. फेक ऐप्स की पहचान

अगर कोई खतरनाक या फर्जी ऐप यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकता है, तो गूगल उसे Play Store से हटाने की कोशिश करता है।

2. स्कैम वेबसाइट ब्लॉक करना

गूगल अपने सर्च और ब्राउजर सिस्टम के जरिए संदिग्ध वेबसाइट्स को पहचानता है और यूजर्स को चेतावनी देता है।

3. फ्रॉड विज्ञापनों पर रोक

कई बार फेक लोन या निवेश स्कीम्स के विज्ञापन इंटरनेट पर दिखते हैं। DigiKavach ऐसे विज्ञापनों को ब्लॉक करने में मदद करता है।

4. यूजर्स को जागरूक बनाना

गूगल लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है, जैसे:

  • OTP किसी से शेयर न करें
  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें
  • फेक कॉल्स से सावधान रहें
  • केवल भरोसेमंद ऐप डाउनलोड करें

क्या Google DigiKavach को अलग से इंस्टॉल करना पड़ता है?

इसका जवाब है नहीं। यह कोई अलग ऐप या सॉफ्टवेयर नहीं है जिसे डाउनलोड करना पड़े। यह गूगल की सुरक्षा सेवाओं के साथ बैकग्राउंड में काम करता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: चोरी या झपटमारी होते ही खुद लॉक हो जाएगा iPhone! एप्पल ला रहा ये शानदार फीचर- चेक करें डिटेल्स

अगर आप Google Search, Chrome Browser, Android Phone या Play Store इस्तेमाल करते हैं, तो कई सुरक्षा फीचर्स अपने आप एक्टिव रहते हैं।

फोन में Google DigiKavach कैसे एक्टिव करें?

हालांकि इसका अलग बटन नहीं होता, लेकिन आप गूगल के सिक्योरिटी फीचर्स ऑन करके खुद को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।

Android फोन में

  1. फोन की Settings खोलें
  2. Google ऑप्शन पर जाएं
  3. Security या Safety & Emergency चुनें
  4. नीचे दिए गए फीचर्स ऑन रखें:
  • Google Play Protect
  • Safe Browsing
  • Find My Device
  • 2-Step Verification

Google Play Protect कैसे ऑन करें?

  • Play Store खोलें
  • ऊपर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें
  • Play Protect चुनें
  • “Scan apps with Play Protect” ऑन करें

यह फीचर आपके फोन में मौजूद खतरनाक ऐप्स की जांच करता है।

लैपटॉप या टैबलेट पर कैसे इस्तेमाल करें?

अगर आप Chrome Browser इस्तेमाल करते हैं, तो Safe Browsing फीचर ऑन रखें।

Chrome में Safe Browsing ऑन करने का तरीका

  1. Chrome खोलें
  2. ऊपर 3 डॉट्स पर क्लिक करें
  3. Settings → Privacy and Security में जाएं
  4. Safe Browsing चुनें
  5. “Enhanced Protection” या “Standard Protection” ऑन करें

इससे खतरनाक वेबसाइट और फिशिंग लिंक से सुरक्षा मिलती है।

Google DigiKavach किन खतरों से बचाता है?

यह पहल खासकर इन फ्रॉड्स से बचाने में मदद करती है:

  • फेक लोन ऐप
  • निवेश घोटाले
  • फिशिंग लिंक
  • फर्जी बैंक कॉल
  • स्क्रीन शेयरिंग स्कैम
  • नकली UPI ऐप
  • डेटा चोरी

क्या iPhone यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं?

इसका जवाब है हां। अगर iPhone यूजर Google Chrome, Gmail, Google Search या अन्य गूगल सेवाएं इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें भी कई सुरक्षा फीचर्स का फायदा मिलता है।

ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

  • किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें
  • केवल Play Store या App Store से ऐप इंस्टॉल करें
  • OTP और बैंक डिटेल कभी शेयर न करें
  • फोन में स्क्रीन लॉक जरूर लगाएं
  • समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें

क्यों जरूरी है Google DigiKavach?

भारत में तेजी से डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग बढ़ रही है। इसके साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में Google DigiKavach जैसी पहल लोगों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।