惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Google DeepMind News
Google DeepMind News
C
Check Point Blog
J
Java Code Geeks
腾讯CDC
Martin Fowler
Martin Fowler
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
Engineering at Meta
Engineering at Meta
罗磊的独立博客
Last Week in AI
Last Week in AI
B
Blog
IT之家
IT之家
S
SegmentFault 最新的问题
D
DataBreaches.Net
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
GbyAI
GbyAI
博客园 - 聂微东
U
Unit 42
有赞技术团队
有赞技术团队
Y
Y Combinator Blog
MyScale Blog
MyScale Blog

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
RBI का शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड नहीं, फिर वह सरकार ...
Gaurav Kumar · 2026-05-21 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड (सरप्लस ट्रांसफर) देने की तैयारी में है। बिजनेस टुडे के मुताबिक आगामी शुक्रवार को होने वाली RBI बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए सरप्लस ट्रांसफर को मंजूरी मिल सकती है। अनुमान है कि इस बार यह रकम ₹2.7 लाख करोड़ से ₹3.5 लाख करोड़ के बीच हो सकती है, जो पिछले साल के ₹2.69 लाख करोड़ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी।

लेकिन यहां एक बड़ा सवाल उठता है कि जब RBI शेयर मार्केट में लिस्टेड ही नहीं है, तो वह सरकार को डिविडेंड कैसे देता है और इसका कैलकुलेशन कैसे होता है? चलिए आसान भाषा में समझते हैं।

बिना शेयर मार्केट में लिस्ट हुए सरकार को कैसे मिलता है पैसा?

दरअसल, RBI अधिनियम, 1934 की धारा 47 के तहत यह प्रावधान है कि रिजर्व बैंक अपने सभी खर्चों, बैड डेट्स (डूबते कर्ज) के प्रोविजन और जरूरी फंड्स को अलग रखने के बाद, बचे हुए पूरे मुनाफे (Surplus) को केंद्र सरकार को सौंप देगा। चूंकि सरकार ही आरबीआई की एकमात्र मालिक है, इसलिए इस मुनाफे पर पूरा हक देश की जनता और सरकार का होता है।

RBI की कमाई कहां से होती है? 

RBI कोई आम बैंक नहीं है, लेकिन इसकी कमाई के कई बड़े जरिए हैं:

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves): RBI के पास डॉलर, यूरो जैसी विदेशी मुद्राएं होती हैं, जिन्हें वह विदेशी सरकारी बॉन्ड्स में इनवेस्ट करता है। वहां से मिलने वाला ब्याज इसकी कमाई का बड़ा जरिया है।

सरकारी बॉन्ड्स (Government Securities): RBI भारत सरकार के बॉन्ड्स खरीदता है और उन पर ब्याज कमाता है।

बैंकों को कर्ज (Liquidity Operations): जब देश के कमर्शियल बैंक (जैसे SBI, PNB) अपनी कैश की जरूरत के लिए RBI से 'रेपो रेट' पर कर्ज लेते हैं, तो RBI को भारी-भरकम ब्याज मिलता है।

डॉलर की खरीद-बिक्री: विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान डॉलर बेचने पर होने वाला मुनाफा।

कैसे होता है इस 'डिविडेंड' का कैलकुलेशन?

RBI के पास जो भी कमाई आती है, वह सीधे सरकार को नहीं दी जाती। इसके कैलकुलेशन के लिए 'बिमल जालान कमेटी' के फॉर्मूले का इस्तेमाल होता है।

RBI को अपनी कुल संपत्ति का एक निश्चित हिस्सा (Contingent Risk Buffer - CRB) अपने पास 'इमरजेंसी फंड' के तौर पर सुरक्षित रखना होता है। यह बफर आमतौर पर 5.5% से 6.5% के बीच होता है।

कैलकुलेशन के वक्त, RBI अपनी कुल कमाई में से अपने कर्मचारियों की सैलरी, नोट छपाई का खर्च और इस 'इमरजेंसी फंड' (CRB) का हिस्सा अलग निकाल लेता है। इसके बाद जो शुद्ध मुनाफा (Surplus) बचता है, उसे 100% सरकार के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

सरकार के लिए क्यों संजीवनी है यह रकम?

इस बार मिलने वाला अनुमानित ₹3.5 लाख करोड़ तक का फंड सरकार के लिए 'राजकोषीय ढाल' (Fiscal Cushion) का काम करेगा। इससे सरकार को देश के राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को कम करने में मदद मिलेगी, इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क, रेलवे, हाईवे) के विकास पर खर्च करने के लिए अतिरिक्त बजट मिलेगा और सरकार को बाजार से कम कर्ज लेना पड़ेगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।