惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Google DeepMind News
Google DeepMind News
F
Fortinet All Blogs
量子位
G
Google Developers Blog
J
Java Code Geeks
N
Netflix TechBlog - Medium
博客园 - 聂微东
宝玉的分享
宝玉的分享
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
月光博客
月光博客
The Cloudflare Blog
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
爱范儿
爱范儿
雷峰网
雷峰网
M
MIT News - Artificial intelligence
T
Tailwind CSS Blog
V
Visual Studio Blog
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
Martin Fowler
Martin Fowler
有赞技术团队
有赞技术团队
T
The Blog of Author Tim Ferriss

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
शेयर बाजार धड़ाम! ₹6 लाख करोड़ स्वाहा, जानें अगले एक-दो क...
Gaurav Kumar · 2026-06-23 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsशेयर बाज़ारशेयर बाजार धड़ाम! ₹6 लाख करोड़ स्वाहा, जानें अगले एक-दो कारोबरी सत्रों में कैसी रह सकती है मार्केट की चाल?

आज सेंसेक्स 1.16% या 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 अंक पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 1.16% या 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 पॉइंट पर बंद हुआ। बिजनेस टुडे के एक शो में जियोजित इंवेस्टमेंट के गौरांग शाह ने निवेशकों को बताया है कि अगले एक-दो कारोबरी सत्रों में बाजार की चाल कैसी रह सकती है। चलिए डिटेल में जानते हैं। 

AI Generated Image

वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में आई तेज बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इस गिरावट की वजह से निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये की कमी हुई है।

आज सेंसेक्स 1.16% या 893.39 अंक गिरकर 76,200.68 अंक पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 1.16% या 278.80 अंक टूटकर 23,824.10 पॉइंट पर बंद हुआ।

बिजनेस टुडे के एक शो में जियोजित इंवेस्टमेंट के गौरांग शाह ने निवेशकों को बताया है कि अगले एक-दो कारोबरी सत्रों में बाजार की चाल कैसी रह सकती है। चलिए डिटेल में जानते हैं। 

निवेशकों के लिए क्या सलाह?

गौरांग शाह के मुताबिक निवेशकों को जल्दबाजी में बड़ा दांव लगाने से बचना चाहिए। अगर निफ्टी 23,800 के ऊपर बना रहता है, तो अगले एक-दो सत्रों में कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन अगर यह स्तर टूट जाता है, तो बाजार में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।

फिलहाल निवेशकों की नजर निफ्टी के 23,800 स्तर और वैश्विक बाजारों की चाल पर बनी रहनी चाहिए, क्योंकि आगे की दिशा काफी हद तक इन्हीं संकेतों से तय होगी।

आज क्यों गिरा बाजार?

एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार की हालिया कमजोरी के पीछे ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत, अहम तकनीकी स्तरों का टूटना और आईटी शेयरों में लगातार दबाव जैसी वजहें हैं। इसके अलावा एशियाई बाजारों में कमजोरी का भी सीधा असर देखने को मिला है।

दक्षिण कोरिया के KOSPI इंडेक्स में आज आई 10 प्रतिशत की गिरावट ने वैश्विक निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और निवेशकों ने तेजी से प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी।

उनके अनुसार, हालिया तेजी के बाद भारतीय बाजार पहले से ही संवेदनशील स्थिति में थे। ऐसे में कमजोर वैश्विक संकेतों ने बिकवाली को और बढ़ावा दिया।

23,800 का स्तर क्यों है अहम?

गौरांग शाह का कहना है कि फिलहाल निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर सबसे महत्वपूर्ण बना हुआ है। यह वही स्तर है जहां से बाजार पहले भी कई बार संभल चुका है।

उनके मुताबिक, आने वाले एक-दो कारोबारी सत्रों में यह देखना बेहद जरूरी होगा कि निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिक पाता है या नहीं। अगर यह स्तर बना रहता है, तो बाजार में कुछ राहत भरी रिकवरी देखने को मिल सकती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बाजार में फिर से मजबूत और लंबी तेजी शुरू हो जाएगी।अगर बाजार में रिकवरी आती है, तब भी निफ्टी के लिए 24,000 से 24,200 का दायरा बड़ी चुनौती बना रहेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Published On:

Jun 23, 2026