惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

J
Java Code Geeks
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
有赞技术团队
有赞技术团队
博客园 - 【当耐特】
云风的 BLOG
云风的 BLOG
Martin Fowler
Martin Fowler
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
量子位
Engineering at Meta
Engineering at Meta
博客园 - 叶小钗
T
The Blog of Author Tim Ferriss
Recent Announcements
Recent Announcements
罗磊的独立博客
B
Blog
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
U
Unit 42
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
D
Docker
N
Netflix TechBlog - Medium
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
B
Blog RSS Feed
I
InfoQ
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
V
V2EX

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
कार की लाइफ बढ़ानी है तो अपनाएं ये 7 आसान टिप्स, नहीं बढ़...
Gaurav Kumar · 2026-06-10 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Car Maintenance Tips: भारत में ज्यादातर लोगों के लिए कार सिर्फ एक वाहन नहीं बल्कि परिवार का एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन नई कार खरीदने के बाद कई लोग उसकी नियमित देखभाल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। नतीजा यह होता है कि कुछ ही सालों में कार की परफॉर्मेंस प्रभावित होने लगती है और मेंटेनेंस का खर्च भी बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार लंबे समय तक बिना किसी बड़ी परेशानी के चलती रहे, तो इन कुछ आसान आदतें अपना कर आप अपने कार की लाइफ बढ़ा सकते हैं।

1) टायर प्रेशर को रखे मेंटेन

गाड़ी का सारा दारोमदार उसके टायरों पर होता है ऐसे में टायरों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। सही टायर प्रेशर न सिर्फ गाड़ी को सेफ रखता है, बल्कि माइलेज और टायर की लाइफ को भी बढ़ाता है। गर्मियों में प्रेशर बढ़ सकता है और सर्दियों में कम हो सकता है, इसलिए मौसम के हिसाब से रेगुलर देखभाल जरूरी है।

2) इंजन ऑयल चेक करें

इंजन कार का दिल होता है। इसलिए समय-समय पर इंजन ऑयल बदलना बेहद जरूरी है। आमतौर पर 10,000 किलोमीटर या एक साल के बाद इंजन ऑयल बदलवाना बेहतर माना जाता है। साथ ही कूलेंट का स्तर भी जांचते रहें ताकि गर्मियों में इंजन ओवरहीट न हो।

3) बैटरी की अनदेखी पड़ेगी भारी

कार की बैटरी की देखभाल भी बेहद जरूरी है। अपने बैटरी टर्मिनल साफ रखें और समय-समय पर उसकी जांच करते रहें। अधिक गर्मी बैटरी की लाइफ कम कर सकती है, इसलिए कार को जहां संभव हो छांव में पार्क करें।

अगर मजबूरन कहीं धूप में गाड़ी पार्क करनी पड़े तो कोशिश करें कि उसे ज्यादा देर धूप में न पार्क करें या फिर सनशेड का उपयोग करे और गाड़ी को इस तरह पार्क करें कि डैशबोर्ड पर सीधी धूप न पड़े।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: अब 20 नहीं, 50 साल तक वैलिड हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस! सरकार कर रही है बड़ा प्लान - मिलेगी ये सुविधाएं

4) सफाई का रखें खास ध्यान

कार की सफाई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती। बाहर की सफाई पेंट को सुरक्षित रखती है, जबकि अंदर की सफाई केबिन को धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से बचाती है। माइक्रोफाइबर कपड़ा और छोटा वैक्यूम क्लीनर इस काम को आसान बना सकते हैं।

बारिश के मौसम में कार की बॉडी और नीचे के हिस्से की सफाई जरूर करें। कीचड़ और गंदगी लंबे समय तक जमा रहने पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

5) एयर फिल्टर चेक करें

अगर आपकी कार का एसी पहले जैसा ठंडा नहीं कर रहा है, तो केबिन एयर फिल्टर को चेक करें। भारतीय मौसम में इसे हर कुछ महीनों में साफ करते रहें और जरूरत पड़ने पर बदल देना चाहिए।

6) गाड़ी के किसी सिग्नल को न करे नजरअंदाज 

आपकी गाड़ी समस्या होने पर आपको कई सिग्नल देती है, इसलिए उसके सिग्नल बिल्कुल नजरअंदाज न करें। साथ ही सुरक्षा के लिए ब्रेक,एयरबैग, स्टीयरिंग, ट्रांसमिशन फ्लूइड और वाइपर फ्लूइड की भी नियमित जांच करें। 

7) ऐसे ड्राइविंग ना करें

कार चलाते समय कुछ गलतियों से बचना भी जरूरी है। आधा क्लच दबाकर गाड़ी न चलाएं, गलत समय पर गियर न बदलें और इंजन बंद करके गाड़ी को ढलान पर न चलाएं। ये आदतें लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकती हैं।

बारिश के मौसम में कार का ऐसे रखें खास ख्याल

गर्मी और सर्दी की तरह मानसून भी कार की सेहत पर असर डालता है। बारिश के मौसम में कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं। सबसे पहले वाइपर ब्लेड्स की जांच करें। अगर वाइपर कांच को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं या आवाज कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बदल दें। बारिश में साफ विजिबिलिटी सबसे जरूरी होती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर मिल रही है बंपर छूट! ₹2.15 लाख तक सस्ती मिल रही है गाड़ियां

इसके अलावा यह भी देखें की टायरों की स्थिति सही हो, घिसे हुए टायर बारिश में फिसलने का खतरा बढ़ा देते है। ब्रेक सिस्टम,कार के सभी लाइट्स, इंडिकेटर और फॉग लैंप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह भी चेक करें। बारिश और धुंध में ये आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।

कोशिश करें कि कार को लंबे समय तक पानी भरी सड़कों पर न चलाएं। ज्यादा पानी इंजन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और एग्जॉस्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़े तो धीरे और स्थिर गति से चलें।