惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

S
SegmentFault 最新的问题
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
B
Blog RSS Feed
Y
Y Combinator Blog
T
Tailwind CSS Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
J
Java Code Geeks
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
Jina AI
Jina AI
The GitHub Blog
The GitHub Blog
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
A
About on SuperTechFans
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
D
Docker
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
C
Check Point Blog
M
MIT News - Artificial intelligence
Last Week in AI
Last Week in AI
V
V2EX
腾讯CDC
F
Fortinet All Blogs
博客园 - 叶小钗
T
The Blog of Author Tim Ferriss

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
नई बाइक खरीदने का प्लान है? चेक करें ₹1.5 लाख में आने वाल...
2026-05-15 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Best Bikes under ₹1.5 Lakhs: अगर आपका बजट 1.50 लाख रुपये है और आप अपने लिए अच्छी बाइक खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 बाइक्स के बारे में बताएंगे जिससे आपको बाइक खरीदने में मदद मिलेगी। 

1. Bajaj Pulsar N160

Bajaj Pulsar N160 एक स्ट्रीट-स्टाइल बाइक है, जो 5 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन में आती है। दिल्ली में इस बाइक की डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.33 लाख और USD फोर्क्स वाले मॉडल की कीमत ₹1.39 लाख है।

बाइक में 164.82cc का BS6, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15.7 bhp की पावर और 14.65 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ABS सिस्टम, 14 लीटर का फ्यूल टैंक और 152 किलो वजन मिलता है।

Pulsar N160 में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED DRLs, USB चार्जिंग पोर्ट और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में पूरी तरह डिजिटल कंसोल, कॉल-SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Road, Rain और Off-road जैसे ABS मोड्स मिलते हैं।

बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील्स, मोनोशॉक सस्पेंशन और नए वेरिएंट में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। यह बाइक TVS Apache RTR 160 4V, Suzuki Gixxer और Hero Xtreme 160R को टक्कर देती है।

2. TVS Apache RTR 160

TVS Apache RTR 160 एक स्पोर्टी स्ट्रीट बाइक है, जो 7 वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी Ex-Showrrom प्राइस ₹1.12 लाख से शुरू होती है। बाइक में 159.7cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 15.82 bhp की पावर और 13.85 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ABS सिस्टम दिया गया है। बाइक का वजन 138 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Apache RTR 160 का डिजाइन काफी स्पोर्टी और मस्कुलर है। इसमें LED हेडलाइट और टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड रियर शॉक्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, क्रैश अलर्ट और राइडिंग डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बाइक 17-इंच व्हील्स पर चलती है और Disc BT मॉडल में चौड़ा 120/70 रियर टायर मिलता है। 

यह बाइक Hero Xtreme 160R 4V, Bajaj Pulsar NS160 और Bajaj Pulsar N160 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।

3. Honda Unicorn

होंडा बाइक अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसमें आपको 162.71cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 13 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। इसका वजन 139 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर है।

इसकी कीमत की बात करें तो इस बाइक की दिल्ली में Ex-Showrrom प्राइस ₹1.13 लाख से शुरू होती है। यह बाइक 1 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह अपनी स्मूद राइडिंग, 50 kmpl के अच्छे माइलेज और कम्फर्टेबल सीट के लिए जानी जाती है। बाइक में सिंपल डिजाइन, लंबी सीट और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। 

 4. Hero Xtreme 125R

हीरो की यह बाइक एक स्पोर्टी कम्यूटर बाइक है, जो शानदार लुक, अच्छे माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ आती है। यह बाइक 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दिल्ली में इस बाइक की Ex-Showrrom प्राइस ₹90,800 से शुरू होती है। इस बाइक की माइलेज 66 kmpl के करीब है। 

इस बाइक में 124.7cc का BS6 सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक का वजन 136 किलोग्राम है और इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो बाइक में फुल LED लाइटिंग, LCD डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज अलर्ट, हेजार्ड लैंप, CBS और ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

5. Yamaha FZ-X 

Yamaha FZ-X एक नियो-रेट्रो स्टाइल स्ट्रीट बाइक है, जो 2 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी Ex-Showrrom प्राइस ₹1.23 लाख से शुरू होता है। बाइक में 149cc का BS6, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक का वजन 139 किलोग्राम है और इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Yamaha FZ-X का डिजाइन Yamaha XSR सीरीज से प्रेरित है। इसमें राउंड LED हेडलाइट, LED DRL, ऊंचा हैंडलबार, टक-एंड-रोल सीट, इंजन काउल और ड्यूल-पर्पज टायर्स दिए गए हैं, जो इसे रेट्रो और एडवेंचर लुक देते हैं। बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जर, LED इंडिकेटर्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। Bluetooth वेरिएंट में Yamaha Y-Connect ऐप सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉल, SMS, ईमेल नोटिफिकेशन, फोन बैटरी लेवल, माइलेज और सर्विस अपडेट जैसी जानकारी देखी जा सकती है।

इस बाइक में 41mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो आरामदायक राइडिंग अनुभव देते हैं।