惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

美团技术团队
IT之家
IT之家
博客园 - Franky
博客园_首页
The Cloudflare Blog
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
量子位
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
月光博客
月光博客
V
V2EX
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
M
MIT News - Artificial intelligence
Engineering at Meta
Engineering at Meta
GbyAI
GbyAI
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
小众软件
小众软件
Jina AI
Jina AI
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
博客园 - 叶小钗
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
B
Blog RSS Feed

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Mutual Fund: 99% पैसा बाजार में लगा चुका है Quant Mutual ...
Gaurav Kumar · 2026-06-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsम्यूचुअल फंड99% पैसा बाजार में लगा चुका है Quant Mutual Fund, संदीप टंडन ने बताया अब कहां दिख रहा मौका

बिजनेस टुडे के शो मार्केट मास्टर्स में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि संदीप टंडन ने कहा की Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं। 

AI Generated Image

In Short

  • Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं, जिससे फंड हाउस का शेयर बाजार पर मजबूत भरोसा दिखता है।
  • संदीप टंडन ने Data Center थीम पर बड़ा दांव लगाया है और इससे जुड़ी पावर, टेलीकॉम व फाइबर कंपनियों में निवेश बढ़ाया है।
  • क्वांट ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश घटाया है और फिलहाल सर्विसेज व प्रोडक्ट आधारित कंपनियों को ज्यादा पसंद कर रहा है।

क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) संदीप टंडन ने शेयर बाजार को लेकर अपना भरोसा और बढ़ा दिया है।

बिजनेस टुडे के शो मार्केट मास्टर्स में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि संदीप टंडन ने कहा की Quant Mutual Fund की ज्यादातर स्कीमें अब 98-99% तक निवेशित हैं। संदीप टंडन ने बताया कि अप्रैल से ही क्वांट का रुख शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव था और अब उसी सोच को निवेश रणनीति में पूरी तरह उतार दिया गया है।

लगभग सारा पैसा बाजार में लगाया

टंडन के मुताबिक, स्मॉलकैप फंड जैसी कुछ स्कीमों में जरूरी कैश रखने को छोड़कर बाकी ज्यादातर पैसा बाजार में निवेश कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "अगर हम निवेशकों को कोई सलाह देते हैं, तो पहले हमें खुद उस पर अमल करना चाहिए।"

ये खबर पढ़ना ना भूलें: BSE के नए Saatvik Index से चमक सकता है एथिकल म्यूचुअल फंड्स का भविष्य - जानिए पूरी डिटेल

उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी भावनात्मक सोच या बाजार के छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को देखकर नहीं लिया गया है। यह पूरी तरह डेटा और निवेश के अवसरों का एनालिसिस कर के लिया गया है। उनका मानना है कि बाजार में अभी भी कई ऐसे सेक्टर हैं जहां अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

डेटा सेंटर थीम पर बड़ा भरोसा

क्वांट की सबसे बड़ी थीमैटिक रणनीति डेटा सेंटर सेक्टर रही है। टंडन का कहना है कि भारत में AI थीम में सीधे निवेश के ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं, इसलिए डेटा सेंटर इस ट्रेंड का सबसे अच्छा और व्यावहारिक तरीका बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत में AI थीम को सीधे नहीं खेल सकते, इसलिए डेटा सेंटर ही सबसे प्रमुख थीम रही।

फंड हाउस ने डेटा सेंटर से जुड़े पावर, टेलीकॉम, फाइबर ऑप्टिक और कुछ चुनिंदा उपकरण बनाने वाली कंपनियों में निवेश बढ़ाया है। टंडन के अनुसार, इस थीम में क्वांट करीब 30% तक ओवरवेट रहा, जिससे पिछले तीन महीनों में फंड के प्रदर्शन को अच्छा सहारा मिला।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सतर्कता

दूसरी तरफ, क्वांट ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपना निवेश कुछ कम किया है। टंडन का मानना है कि रुपये पर दबाव, खाद्य महंगाई और कारोबार से जुड़ी अनिश्चितताओं का असर इस सेक्टर की कमाई पर पड़ सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: बाजार में उथल-पुथल, फिर भी SIP का जलवा कायम! भारतीय निवेशकों की बदलती मैच्योरिटी देख एक्सपर्ट हैरान

हालांकि फंड हाउस ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है, लेकिन फिलहाल उसकी ज्यादा पसंद सर्विसेज और प्रोडक्ट आधारित कंपनियां हैं। उनका मानना है कि इन कंपनियों में मांग और मार्जिन अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर बने हुए हैं।

सही सेक्टर चुनने पर जोर

क्वांट म्यूचुअल फंड के संदीप टंडन का कहना है कि मौजूदा बाजार में सिर्फ जोखिम लेने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सही सेक्टर चुनना ज्यादा जरूरी है। उनके मुताबिक, यह समय मैन्युफैक्चरिंग में कम निवेश रखने और नए अवसरों पर फोकस करने का है।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Published On:

Jun 22, 2026