
























Newsशेयर बाज़ारमेटल शेयरों से दूरी बनाने की सलाह, Tata Steel और Vedanta में दिख रहे कमजोरी के संकेत - जानिए एक्सपर्ट की राय

AI Generated Image
Metal Stocks: बुधवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि अगर आप मेटल स्टॉक्स में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है।
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Lakshmishree Investment के अंशुल जैन ने कहा कि मेटल सेक्टर के संकेत फिलहाल कमजोर दिख रहे हैं, इसलिए इस समय ज्यादा खरीदारी करने से बचना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर टाटा स्टील को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Tata Steel पर निवेशकों को सलाह देते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि मौजूदा तकनीकी सेटअप कमजोर हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें दबाव बना रह सकता है। अंशुल जैन ने कहा कि टाटा स्टील में जो तेजी का संकेत पहले दिखाई दे रहा था, वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।
उन्होंने कहा कि 212 रुपये के आसपास बना ब्रेकआउट फेल हो गया है, जो तकनीकी नजरिए से अच्छा संकेत नहीं माना जाता। उनके अनुसार, मौजूदा हालात में टाटा स्टील का शेयर 178 से 182 रुपये के नीचे स्तर तक आ सकता है।
सिर्फ टाटा स्टील नहीं, पूरे मेटल सेक्टर में दबाव
अंशुल जैन का कहना है कि कमजोरी सिर्फ टाटा स्टील में नहीं दिख रही, बल्कि पूरे मेटल सेक्टर में दबाव नजर आ रहा है। एक्सपर्ट ने अनुमान लगाते हुए कहा कि अगले 2 से 3 हफ्तों तक मेटल शेयरों में दबाव और बिकवाली का माहौल बना रह सकता है।
वेदांता भी दे रहा कमजोरी का संकेत
अंशुल जैन ने वेदांता का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी पहले बना ब्रेकआउट टिक नहीं पाया और अब अहम सपोर्ट लेवल टूट चुका है।
उनके मुताबिक, इससे साफ संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल मेटल शेयरों से दूरी बना रहे हैं और तकनीकी कमजोरी के चलते बिकवाली बढ़ रही है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
अंशुल जैन की सलाह है कि फिलहाल टाटा स्टील में औसत खरीद (एवरेजिंग) बढ़ाने की जल्दबाजी न करें। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी अपनी पूंजी को सुरक्षित रखना है।
उनका कहना है कि जब तक मेटल सेक्टर में मजबूती के साफ संकेत नहीं मिलते, तब तक नई खरीदारी सोच-समझकर करनी चाहिए। लंबी अवधि की तस्वीर आगे चलकर बदल सकती है, लेकिन फिलहाल निकट अवधि में मेटल शेयरों का रुख कमजोर नजर आ रहा है। इसलिए निवेशकों को बड़े दांव लगाने से बचने की सलाह दी जा रही है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Published On:
Jun 24, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。