惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
Jina AI
Jina AI
博客园_首页
WordPress大学
WordPress大学
罗磊的独立博客
小众软件
小众软件
Last Week in AI
Last Week in AI
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
爱范儿
爱范儿
The Cloudflare Blog
GbyAI
GbyAI
C
Check Point Blog
腾讯CDC
MyScale Blog
MyScale Blog
有赞技术团队
有赞技术团队
博客园 - 聂微东
IT之家
IT之家
雷峰网
雷峰网
H
Help Net Security
博客园 - 叶小钗
美团技术团队
D
DataBreaches.Net

Business News India: Latest Business News Today, Share Market, Economy

'Chase every drop of oil, gas because...': ONGC chief's warning as Hormuz closure continues TCS dividend payment date 2026: What company said for payout in Q4 results Shapoorji Pallonji urges Tata Sons listing; fresh backing emerges within Trusts How BEL became India's most admired defence PSU under Manoj Jain Becquer, the market leader for industrial captive solar hardware, Introduces India’s Most Advanced Solar Panels for Industrial & Residential Applications अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा और क्या-क्या खरीद सकते हैं - चेक करें ये 5 बेहतरीन ऑप्शन Axis Mutual Fund के इस नए डिफेंस इंडेक्स फंड का खुला एनएफओ! बढ़ते रक्षा खर्च के बीच निवेश का बड़ा मौका BT EXPLAINER: Planning to buy an EV in Delhi? Bumper savings, tax waivers under new policy explained - BusinessToday Sam Altman shares family photo after Molotov attack, warns against rising AI hostility Gold Rates Today, 10th April 2026: What is the gold rate in your city today? Check the new list here Silver Rates Today 10th April 2026: What is the silver rate in your city today? Check the new list here Too Much Protein? — The Fitness Trend That’s Raising Questions Silver Rates Today 9th April 2026: What is the silver rate in your city today? Check the new list here Gold Rates Today, 9th April 2026: What is the gold rate in your city today? Check the new list here Silver Rates Today 8th April 2026: What is the silver rate in your city today? Check the new list here Gold Rates Today, 8th April 2026: What is the gold rate in your city today? Check the new list here Platinum’s Timeless Luxury: How its weight and durability make it a top choice for luxury lovers Silver Rates Today 7th April 2026: What is the silver rate in your city today? Check the new list here Gold Rates Today, 7th April 2026: What is the gold rate in your city today? Check the new list here Akshaya Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल इस बार कब से अक्षय तृतीया? जानिए क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त - Akshaya Tritiya 2026 Date time and best time to buy gold - 'Then ​​​​​​​don’t give it at all' : Chef Sanjeev Kapoor refused to accept Padma Shri without his Chef’s uniform, here's why Ghaziabad: LPG supply expands with 5 kg cylinders rollout for workers, low-income homes Q4 results 2026 dates: HDFC Bank, Yes Bank, Wipro, ICICI Bank, others to post earnings next week US Iran peace talks: Negotiations to take place in Islamabad; details on key obstacles, top attendees - BusinessToday Gold, silver rates April 11: Gold near ₹1.52 lakh, silver up as geopolitical tensions keep markets on edge शेयर बाजार की गिरावट पर एक्सपर्ट की राय, जानिए किन सेक्टर्स में है आगे दम Petrol, diesel prices today, April 11: Check prices in Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Hyderabad and more - BusinessToday Emotional vibe check before commitment: Why India's Gen Z daters are auditing hearts before swiping right on love? Why Indians buy gold on Akshaya Tritiya: Belief, tradition and investment logic भारत ने कैसे तैयार किया स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व? 1990 के संकट से आज तक, जानिए ऑयल रिजर्व की पूरी टाइमलाइन
बंगाल में बदला सियासी खेल: ‘7 M फैक्टर ने ममता की राह रोक...
2026-05-04 · via Business News India: Latest Business News Today, Share Market, Economy

West Bengal Assembly Elections Results 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल तक 'मां, माटी, मानुष' का नारा गूंजता रहा, जिसने ममता बनर्जी को लगातार तीन बार सत्ता दिलाई। लेकिन 2026 के चुनाव में यह फॉर्मूला कड़ी परीक्षा से गुजरता दिख रहा है।

ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 200 सीटों की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि All India Trinamool Congress (TMC) लगभग 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है। हालांकि, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे हैं और भवानीपुर में ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं। चलिए जानते हैं वो सात 'M' जिसने बंगाल में ममता को नाकामयाब बनाया।

1) महिला

महिलाएं लंबे समय से टीएमसी की चुनावी ताकत रही हैं। ममता बनर्जी सरकार ने लक्ष्मी भंडार और कन्याश्री जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया, जिससे उनका भरोसा मजबूत हुआ और चुनावों में इसका फायदा भी मिला।

लेकिन इस बार बीजेपी ने भी इसी मुद्दे पर जोर दिया है। पार्टी ने महिला सुरक्षा को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस को बार-बार उठाया। साथ ही, प्रतीकात्मक कदम उठाते हुए बीजेपी ने पीड़िता की मां को पनिहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया।

2) मुस्लिम 

राज्य की करीब 27% मुस्लिम आबादी लंबे समय से ममता बनर्जी की सबसे मजबूत वोट बैंक रही है। 2021 में टीएमसी ने उन 146 सीटों में से 131 सीटें जीती थीं, जहां मुस्लिम आबादी 30 से 90% के बीच थी। इसके पीछे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर फैली चिंता बड़ी वजह रही। 2026 में बीजेपी का यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दे एक बार फिर मुस्लिम मतदाताओं को बड़ी संख्या में ममता की ओर खींच सकते हैं।

3) माइग्रेंट

माइग्रेंट यानी प्रवासी मजदूर इस चुनाव में सबसे अनिश्चित लेकिन बेहद अहम भूमिका निभाने वाला वर्ग बनकर उभरे हैं। इस बार बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार और प्रोफेशनल्स वोट डालने के लिए लौटे, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे हिस्सा नहीं लेंगे तो उनका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है या उनकी पहचान पर असर पड़ सकता है। इनकी संख्या और वोटिंग रुझान कई करीबी मुकाबलों का नतीजा तय कर सकते हैं।

4) मतुआ

मतुआ समुदाय, जो पश्चिम बंगाल की आबादी का करीब 17% है और अनुसूचित जाति का एक बड़ा वर्ग माना जाता है, वही समूह है जिसने बीजेपी को राज्य में मुख्य विपक्ष बनने में बड़ी भूमिका दी थी। मौजूदा चुनाव में भी इस समुदाय का समर्थन बीजेपी के लिए बेहद अहम है, खासकर जब मुकाबला काफी करीबी होता दिख रहा है।

5) मशीनरी

बीजेपी ने इस बार पश्चिम बंगाल में अपना चुनावी अभियान पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में लगातार रैलियां कीं, जबकि लगभग सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार में जुटे। वहीं, 'डर के माहौल' को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की, जिसमें 2.4 लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए, जो 2021 के मुकाबले करीब तीन गुना है। साथ ही बुलेटप्रूफ वाहनों का भी इस्तेमाल हुआ। बीजेपी ने रिकॉर्ड 92% मतदान का श्रेय भी अपने अभियान को दिया है।

6) मोदी

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में किसी मुख्यमंत्री चेहरे को आगे नहीं किया और पूरा फोकस 'ब्रांड मोदी' पर रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय अंदाज अपनाते हुए झालमुड़ी खाई और थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर भी गए, ताकि बंगाली मतदाताओं से जुड़ाव मजबूत हो सके। अब देखना है कि ये रणनीति वोट में कितना बदलती है।

7) ममता

वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी की छवि एक जुझारू और जमीन से जुड़ी नेता की रही है, जिसने उन्हें लगातार तीन चुनाव जिताए। लेकिन 2026 का चुनाव उनके लिए सबसे कठिन माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें एक तरफ बीजेपी की पूरी ताकत का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरफ 15 साल की सत्ता के बाद एंटी-इंकम्बेंसी का भी दबाव झेलना पड़ रहा है।