


























Newsशेयर बाज़ारQ4 रिजल्ट के बाद रडार पर यह स्मॉल कैप आईटी स्टॉक! FY26 में 36% बढ़ा प्रॉफिट - डिटेल्स

स्मॉलकैप आईटी कंपनी Blue Cloud Softech Solutions का शेयर दोपहर 12:47 बजे तक बीएसई पर 6.58% या 1.27 रुपये टूटकर 18.03 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के नतीजे जारी किए हैं। मजबूत सालाना प्रदर्शन के बावजूद चौथी तिमाही में मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट FY26 में 36.4% बढ़कर 60 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 44 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 1,001 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 797 करोड़ रुपये था।
हालांकि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन दबाव में दिखा। चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट घटकर 12 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 19 करोड़ रुपये था। यानी तिमाही आधार पर मुनाफे में 36.8% की गिरावट आई।
अफ्रीका प्रोजेक्ट पर कंपनी का फोकस
हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने GCIB for Africa Ltd के साथ एक MoU साइन किया है, जिसके तहत सेनेगल और अन्य अफ्रीकी देशों में 'डिजिटल फैक्ट्री' और टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट्स डेवलप किए जाएंगे।
कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी में दोनों संस्थाएं मिलकर जॉइंट वेंचर (JV) या स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) बनाकर आईटी, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में काम करेंगी। कंपनी सरकार और निजी संस्थाओं के साथ मिलकर डिजिटल सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वो टेक्नोलॉजी, AI, साइबर सिक्योरिटी और प्रोजेक्ट एक्सीक्यूशन संभालेगी, जबकि GCIB सरकारी मंजूरी, लोकल नेटवर्क और निवेश जुटाने में मदद करेगा। सेनेगल को अफ्रीका में टेक हब बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है, जहां मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकार की 'Plan Sénégal Emergent' नीति इस विस्तार को बढ़ावा देती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Published On:
Jun 1, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。