
























Delhi Weather: दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। न्यूनतम तापमान, औसत तापमान से 1 से 3°C अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 से 4 दिन दिल्ली में और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।
विभाग ने राजधानी में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। 19 मई की सुबह सबसे गर्म और उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली में अगले 3 से 4 दिन अधिकतम तापमान लगभग 42-45 °C रहने का अनुमान है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 28.2°C दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 1.7°C अधिक है, वहीं पालम में 28.1°C, लोधी रोड में 27.0°C और आयनगर में 27.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की सलह
भारतीय मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दिन की तेज धूप में बाहर जाने से बचें, हल्के सूती कपड़े पहनें।
भयंकर लू से बचने के लिए इन उपाय को करें फॉलो
लू से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें, दही-छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत, सत्तू का सेवन करें। यह पसीने से निकले मिनरल्स (सोडियम, पोटैशियम) को तुरंत पूरा करते हैं। मौसमी फलों का भी सेवन करें, यह शरीर में नेचुरल तरीके से पानी की कमी नहीं होने देता।
एयर क्वालिटी का हाल?
दिल्ली में फिलहाल वायु प्रदूषण स्तर ठीक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली का Air Quality Index 189 था, जो मध्यम रेंज में आता है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。