


























Newsशेयर बाज़ारइस डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला करोड़ों रुपये का बड़ा ऑर्डर! शेयर में दिखी अच्छी तेजी

AI Generated Image
Defence Stock in Focus: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने आज सरकार से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है जिसके बाद से आज कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा था।
दोपहर 1:34 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 3.05% या 9.60 रुपये की तेजी के साथ 324.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 3.16% या 9.95 रुपये चढ़कर 324.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अपने सामान्य कारोबार के तहत कई नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कंपनी को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से ₹17.47 करोड़, पब्लिक सेक्टर डिफेंस अंडरटेकिंग्स से ₹9.52 करोड़ और प्राइवेट कंपनियों से ₹24.01 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। इस तरह कंपनी को कुल ₹51.02 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं।
भारत सरकार से हाल ही में मिला था लाइफटाइम के लिए बड़ा लाइसेंस
कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के DPIIT से गोला-बारूद (अम्युनिशन) बनाने का लाइसेंस मिला है।
कंपनी ने आगे बताया कि यह लाइसेंस 10 अप्रैल 2026 को जारी हुआ है और इसकी वैधता लाइफटाइम है। इसके तहत कंपनी को मिसाइल, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM), टॉरपीडो, अंडरवाटर माइंस, एरियल बम, रॉकेट और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसे हाई-वैल्यू डिफेंस प्रोडक्ट्स के निर्माण, असेंबली, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग की अनुमति मिल गई है।
यह मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की हैदराबाद स्थित दो यूनिट्स- मामिडीपल्ली और मल्लापुर में की जाएगी। इस लाइसेंस के साथ कंपनी अब केवल एम्बेडेड सिस्टम्स सप्लायर नहीं रही, बल्कि पूरी तरह से एंड-टू-एंड डिफेंस प्लेटफॉर्म मैन्युफैक्चरर बन गई है, जिससे उसके बिजनेस और रेवेन्यू मॉडल में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
May 8, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。