























OTT Release this Week: मई की शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त कंटेंट के साथ हुई है। इस वीकेंड दर्शकों के पास एक्शन, ड्रामा, क्राइम और कॉमेडी हर जॉनर के नए ऑप्शन हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं।
Sapne Vs Everyone 2 (Amazon Prime Video)
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही इस वेब सीरीज में प्रशांत का एक्टिंग करियर बनाने का संघर्ष और गहराता है। वहीं जिमी का बिजनेस और राजनीति के बीच टकराव कहानी को नया मोड़ देता है। सीजन 2 में पावर, महत्वाकांक्षा और रिश्तों की जटिलता ज्यादा गहराई से दिखाई गई है।
Undekhi Season 4 (SonyLiv)
अनदेखी का ये चौथा और फाइनल सीजन है। इस वेब सीरीज में अटवाल फैमिली की कहानी आखिरी मोड़ पर है। पापाजी और रिंकू के बीच टकराव निर्णायक मोड़ पर पहुंचता है। बदले की भावना और सत्ता की लड़ाई इस सीजन को हाई-इंटेंस बनाती है।
Glory (Netflix)
यह एक नई रिलीज है जिसमें स्पोर्ट्स और क्राइम का अनोखा मिश्रण दिखता है। एक स्टार बॉक्सर की मौत के बाद खुलने वाली साजिशें कहानी को तेज और रहस्यमयी बनाती हैं। कोच और उसके बेटों की कहानी इस सीरीज का इमोशनल और थ्रिलिंग एंगल बनती है।
The Kerala Story 2 (Z5)
यह फिल्म तीन युवतियों की जिंदगी के जरिए समाज के एक जटिल और संवेदनशील पहलू को सामने लाती है। एक UPSC उम्मीदवार, एक एथलीट और एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर- तीनों अलग दुनिया से आती हैं, लेकिन हालात उन्हें एक ऐसे जाल में फंसा देते हैं जहां भरोसा, पहचान और फैसले सब बदल जाते हैं। फिल्म का ट्रीटमेंट इमोशनल और इंटेंस है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है।
Biker (Netflix)
यह सिर्फ रेसिंग फिल्म नहीं है। इसमें प्रोफेशनल रेसर की जिंदगी के उतार-चढ़ाव के साथ उसका पारिवारिक संघर्ष भी दिखाया गया है। फिल्म हाई-स्पीड बाइकिंग सीक्वेंस के साथ इमोशनल कनेक्ट बनाने की कोशिश करती है। स्पोर्ट्स और ड्रामा का यह मिश्रण इसे एक अलग अपील देता है।
Aadu 3 (Z5)
यह फिल्म अपने ट्रेडमार्क कॉमिक स्टाइल के साथ इस बार फैंटेसी एलिमेंट्स भी जोड़ती है। शाजी पप्पन का किरदार पहले से ज्यादा रंगीन और अनप्रेडिक्टेबल नजर आता है। हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。