
























PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आखिरकार उस दिन का पता चल गया है जिस दिन किसानों के बैंक अकाउंट में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आएगी।
कब आएगी 23वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: India-UK FTA: 15 जुलाई से होगा लागू! व्हिस्की, कारें सहित ये चीजें होंगी सस्ती
प्रधानमंत्री यह राशि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दौरे के दौरान जारी करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 45.35 लाख से अधिक किसानों को करीब 907 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।
PM-KISAN के तहत कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपये के पार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस किस्त के बाद पश्चिम बंगाल में PM-KISAN के तहत कुल वितरण 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वहीं, 2019 में योजना शुरू होने के बाद देशभर में किसानों को दी गई कुल सहायता राशि 4.46 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
सरकार का कहना है कि DBT के जरिए सीधे भुगतान से छोटे और सीमांत किसानों की आय सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।
फसल बीमा योजनाओं की भी होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) की भी शुरुआत करेंगे। इन दोनों योजनाओं का संयुक्त आकार करीब 12,200 करोड़ रुपये है।
सरकार का लक्ष्य 2026-27 के दौरान करीब 1.10 करोड़ किसानों को 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बीमा कवरेज देना है। इसके तहत लगभग 28,140 करोड़ रुपये मूल्य की फसलों को सुरक्षा मिलेगी।
डिजिटल कृषि और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत प्रधानमंत्री एक एग्री-टेक प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेंगे। यह प्लेटफॉर्म उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, DBT सेवाओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद जैसी सेवाओं को एकीकृत करेगा।
इसके अलावा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की शुरुआत भी होगी। इसके तहत 2026-27 में पश्चिम बंगाल में 17,300 हेक्टेयर क्षेत्र में 346 प्राकृतिक खेती क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इस पहल से 43,250 किसानों को प्रशिक्षण, जैविक इनपुट और बाजार से जुड़ाव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。