惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

J
Java Code Geeks
G
Google Developers Blog
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
U
Unit 42
A
About on SuperTechFans
Vercel News
Vercel News
B
Blog
Martin Fowler
Martin Fowler
MyScale Blog
MyScale Blog
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
腾讯CDC
D
Docker
V
Visual Studio Blog
博客园 - 叶小钗
The Cloudflare Blog
Jina AI
Jina AI
B
Blog RSS Feed
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
WordPress大学
WordPress大学
T
Tailwind CSS Blog
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
D
DataBreaches.Net
月光博客
月光博客
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
अमेरिका और ईरान ने संघर्ष रोकने के लिए समझौते पर हस्ताक्ष...
Gaurav Kumar · 2026-06-18 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगअमेरिका और ईरान ने संघर्ष रोकने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन इजरायल का क्या?

अमेरिका और ईरान ने संघर्ष रोकने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, लेकिन इजरायल का क्या?

अमेरिका और ईरान ने सालों पुराना तनाव खत्म करने के लिए एक बड़ा शांति समझौता (MoU) साइन किया है। दोनों देशों ने लड़ाई रोककर आगे बातचीत और शांति की राह चुनने की कोशिश की है। लेकिन इस डील के बाद पश्चिम एशिया में नया विवाद खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर।

अब जब अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, तो इजरायल क्या करेगा?

अब जब अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, तो इजरायल क्या करेगा?

In Short

  • अमेरिका और ईरान ने शांति समझौते (MoU) पर दस्तखत कर दिए हैं।
  • इस समझौते की वजह से अमेरिका और इजराइल के रिश्तों में खटास साफ दिखने लगी है।
  • इस शांति समझौते का क्या होगा, इस पर सस्पेंस बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

US-Iran peace deal: अमेरिका और ईरान ने बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को खत्म करने के उद्देश्य से एक शांति समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बड़े और ऐतिहासिक कदम के बाद पूरे पश्चिम एशिया में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। इस समझौते के सामने आते ही अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या इजराइल इस शांति समझौते के बीच में आएगा या फिर इसे पूरी तरह से फ्लॉप कर देगा?

नेतन्याहू का सख्त रुख 

इस पूरे मामले पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजराइल की जो सैन्य कार्रवाई चल रही है, वो अमेरिका-ईरान के किसी भी समझौते से रुकने वाली नहीं है।

दरअसल, इजराइल शुरू से ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा मानता आया है। इसलिए इजराइल इस डील के पूरी तरह खिलाफ है। उसे डर है कि इससे ईरान को परमाणु बम बनाने की छूट मिल जाएगी और उस पर लगी पाबंदियां भी हट जाएंगी।

अमेरिका-इजराइल संबंधों में बढ़ता तनाव

इस नए शांति समझौते के कारण अमेरिका और इजराइल के रिश्तों में कूटनीतिक खटास के संकेत मिलने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में नेतन्याहू के इस सख्त रुख की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है।

जी7 समिट (G7 Summit) के दौरान ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि लेबनान में इजराइल का रवैया कई बार जरूरत से ज्यादा आक्रामक हो जाता है। इस बीच मीडिया में यह खबर भी सामने आई कि इस समझौते को लेकर इजराइल को पूरी तरह शामिल नहीं किया गया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव की अटकलें और तेज हो गईं।

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वाशिंगटन ने इजराइल के साथ समझौते की पूरी जानकारी साझा की थी और उन्हें समझौते की एक कॉपी (प्रति) भी भेजी थी।

लेबनान में शांति के बिना समझौता अधूरा

वर्तमान में लेबनान के जमीनी हालात इस पूरे शांति समझौते की सफलता के लिए एक बड़ा मुद्दा बने हुए हैं। इस मामले पर ईरान का स्पष्ट कहना है कि किसी भी समझौते को लागू करने के लिए लेबनान में युद्धविराम होना बेहद जरूरी है।

दूसरी तरफ, इजराइल और हिज्बुल्लाह का झगड़ा कभी भी दोबारा बढ़ सकता है, जिससे यह पूरी डील चौपट हो सकती है। इजराइल की सबसे बड़ी मुसीबत ईरान का परमाणु प्रोग्राम ही है। उसका मानना है कि अगर ईरान को परमाणु ताकत बनने की छूट मिली या पैसों का फायदा हुआ, तो इससे पूरे इलाके की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

अमेरिका-इजराइल में ठनी, कूटनीतिक रिश्ते हुए तल्ख

दोनों देशों के बीच बढ़ते झगड़े के बाद भी ट्रंप ने नेतन्याहू को एक "अच्छा इंसान, लेकिन कभी-कभी थोड़ा गरम दिमाग वाला नेता" बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और इजराइल के पुराने रिश्तों को एक "शानदार पार्टनरशिप" कहा है।

लेकिन, ट्रंप के इस बयान के बाद भी दोनों देशों के बीच की दरार अब पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है। कूटनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मतभेद के चलते अब इस पूरे शांति समझौते के भविष्य पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

Published On:

Jun 18, 2026