惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

美团技术团队
B
Blog RSS Feed
博客园_首页
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Google DeepMind News
Google DeepMind News
D
Docker
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
M
MIT News - Artificial intelligence
C
Check Point Blog
The Cloudflare Blog
T
Tailwind CSS Blog
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
量子位
The GitHub Blog
The GitHub Blog
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
I
InfoQ
T
The Blog of Author Tim Ferriss
博客园 - 【当耐特】
Vercel News
Vercel News
P
Proofpoint News Feed
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
V
V2EX
博客园 - 司徒正美

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
₹22 हजार की एक चींटी! तस्करी के जरिए चीन भेजी जा रही थीं ...
Gaurav Kumar · 2026-05-26 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Messor cephalotes: दुनिया में अब वन्यजीवों की तस्करी सिर्फ हाथी के दांत, गैंडे के सींग या दुर्लभ जानवरों तक सीमित नहीं रह गई है। अब इस काले कारोबार में छोटी-सी दिखने वाली चींटियां भी शामिल हो चुकी हैं। हाल ही में केन्या के नैरोबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक ऐसी तस्करी का खुलासा किया जिसने सभी को चौंका दिया। यहां टेस्ट ट्यूबों में पैक की गई हजारों जिंदा चींटियां चीन भेजी जा रही थीं। 

पहली नजर में यह मामला मामूली लग सकता है, लेकिन पकड़ी गई चींटियां बेहद खास प्रजाति की थीं। इनका नाम Messor cephalotes है जिन्हें विशाल अफ्रीकी हार्वेस्टर चींटी कहा जाता है। यह प्रजाति अब यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के कलेक्टर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।  

क्यों बढ़ रहा चींटी पालने का शौक?

दरअसल, पिछले कुछ सालों में विदेशी चींटियों को पालने का शौक तेजी से बढ़ा है। लोग ट्रांसपेरेंट आर्टिफिशियल हाउस, जिन्हें फॉर्मिकारियम कहा जाता है, में पूरी चींटी कॉलोनी रखते हैं और उनके काम करने का तरीका देखते हैं। चींटियों का सुरंग बनाना, भोजन इकट्ठा करना, कॉलोनी को व्यवस्थित करना और रक्षा करना लोगों को काफी मजेदार लगता है

चींटी का एग्रेसिव नेचर बनाता है खास

विशाल अफ्रीकी हार्वेस्टर चींटियां इस दुनिया में बेहद प्रीमियम मानी जाती हैं। इन्हें कीटों की दुनिया का सुपरकार तक कहा जाता है। इनका लाल और काला रंग, बड़ा आकार और एग्रेसिव नेचर इन्हें खास बनाता है। काम करने वाली चींटियां लगभग 19 मिमी तक लंबी हो सकती हैं, जबकि रानी चींटी 2.5 सेंटीमीटर तक पहुंच सकती है। 

9.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की चींटी किया बरामद

सबसे बड़ी बात यह है कि इस कारोबार में भारी मुनाफा मिलता है। पूर्वी अफ्रीका में तस्कर इन रानी चींटियों को बेहद कम कीमत पर हासिल कर लेते हैं, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में एक रानी चींटी की कीमत लगभग 233 डॉलर यानी करीब 22 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। नैरोबी से पकड़ी गई खेप में 2,200 रानी चींटियां थीं, जिनकी कुल कीमत 10 लाख डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती थी। 

चींटियों की तस्करी अपराधियों के लिए इसलिए भी आसान बन रही है क्योंकि इन्हें छोटे टेस्ट ट्यूबों में छुपाकर ले जाया जा सकता है। ये न तो आवाज करती हैं और न ही आसानी से पकड़ी जाती हैं। कई बार इन पर वन्यजीव संरक्षण कानून भी साफ तौर पर लागू नहीं होते, जिसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। 

इकोसिस्टम पर मंडराता खतरा

एक और बड़ी चिंता यह है कि तस्कर खास तौर पर रानी चींटियों को निशाना बनाते हैं। रानी चींटी पूरी कॉलोनी की रीढ़ होती है क्योंकि वही अंडे देती है और पूरी आबादी को आगे बढ़ाती है। अगर बड़ी संख्या में रानी चींटियों को जंगलों से निकाल लिया जाए, तो इससे पूरे लोकल इकोसिस्टम पर असर पड़ सकता है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये चींटियां मिट्टी को उपजाऊ बनाने, बीज फैलाने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अगर इनकी संख्या घटती है, तो इसका असर पूरे एनवायरनमेंट साइकिल पर पड़ेगा।