惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

GbyAI
GbyAI
Y
Y Combinator Blog
F
Fortinet All Blogs
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
N
Netflix TechBlog - Medium
T
Tailwind CSS Blog
aimingoo的专栏
aimingoo的专栏
博客园 - Franky
T
The Blog of Author Tim Ferriss
D
DataBreaches.Net
量子位
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
I
InfoQ
Engineering at Meta
Engineering at Meta
WordPress大学
WordPress大学
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
爱范儿
爱范儿
D
Docker
美团技术团队
雷峰网
雷峰网
U
Unit 42
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
Recent Announcements
Recent Announcements
人人都是产品经理
人人都是产品经理

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Padma Awards 2026: उदय कोटक से लेकर जगन्नाथन तक! इन 4 बिज...
Gaurav Kumar · 2026-05-26 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगPadma Awards 2026: उदय कोटक से लेकर जगन्नाथन तक! इन 4 बिजनेस दिग्गजों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

देश के चार बड़े उद्योगपतियों को इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। किसी ने बैंकिंग की तस्वीर बदली, किसी ने गरीबी से निकलकर अरबों का कारोबार खड़ा किया। उदय कोटक, अशोक खड़े, सत्यनारायण नुवाल और टीटी जगन्नाथन की संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियां जानिए, जिन्होंने मेहनत से नई पहचान बनाई।

AI Generated Image

Padma Awards 2026: इस साल पद्म अवार्ड में बिजनेस जगत से देश के चार बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट को सम्मानित किया गया। पद्म अवार्ड से सम्मानित इंडस्ट्रियलिस्ट में उदय कोटक को पद्म भूषण और अशोक खड़े, सत्यनारायण नुवाल, टीटी जगन्नाथन को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। इस बार कुल 131 लोगों को पद्म अवार्ड दिए गए। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं।

उदय कोटक

उदय कोटक भारत के सबसे अमीर बैंकर हैं। इन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना की थी और 38 साल तक ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हालांकि सितंबर 2023 तक उदय कोटक ने बैंक के MD और CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके नेतृत्व में कोटक महिंद्रा सिर्फ एक बैंक नहीं रहा, बल्कि बैंकिंग, इंश्योरेंस, एसेट मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और माइक्रोफाइनेंस जैसी कई सेवाओं वाला बड़ा फाइनेंशियल ग्रुप बन गया। उदय कोटक ने 1 सितंबर 2023 तक बैंक के MD और CEO के तौर पर काम किया। इसके बाद वे गैर-कार्यकारी निदेशक बने। उन्होंने भारत के बैंकिंग सेक्टर को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

वे भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई की और फिर जमनालाल बजाज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से MBA किया।

अशोक खड़े

अशोक खड़े का नाम बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट की लिस्ट में आता है। इन्होंने साल 1993 में DAS Offshore Engineering की शुरुआत की थी। इनका जन्म बेहद गरीब और दलित परिवार में हुआ था। इनकी मां मजदूरी करके परिवार चलाती थीं।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के छोटे से गांव पेड से निकलकर उन्होंने आज एक बड़ी इंडस्ट्रियल कंपनी खड़ी की। आज यह कंपनी ऑफशोर ऑयल एंड गैस सेक्टर और शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में काम करती है और इसमें करीब 4,000 कर्मचारी काम करते हैं। पद्म श्री मिलने पर अशोक खड़े ने यह सम्मान अपनी मां और परिवार को समर्पित किया। 

सत्यनारायण नुवाल

सत्यनारायण नुवाल आज भारत के बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट में गिने जाते हैं, लेकिन उनका शुरुआती जीवन बेहद कठिन था। राजस्थान के भीलवाड़ा में जन्मे नुवाल के पिता पटवारी थे। रिटायरमेंट के बाद परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

रोजगार की तलाश में वे महाराष्ट्र पहुंचे और कई बार रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बाद में उन्होंने Solar Industries India की स्थापना की, जो आज औद्योगिक विस्फोटकों और डिटोनेशन सिस्टम बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। आज उनकी कुल संपत्ति करीब 70 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। बिजनेस के साथ-साथ वे अपने सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं।

टीटी जगन्नाथन

टीटी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने TTK Prestige को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वे 1973 में विदेश से पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे और टीटीके समूह से जुड़े। बहुत कम उम्र में ही उन्हें समूह की कंपनियों का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया।

उनके नेतृत्व में टीटीके ग्रुप प्रेशर कुकर और किचन अप्लायंसेज के क्षेत्र में बड़ा नाम बन गया। उन्होंने कंपनी को मुश्किल हालात से निकालकर अरबों डॉलर की कंपनी में बदल दिया।

Published On:

May 26, 2026