惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

博客园 - 三生石上(FineUI控件)
D
Docker
GbyAI
GbyAI
宝玉的分享
宝玉的分享
Jina AI
Jina AI
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Vercel News
Vercel News
博客园_首页
Recent Announcements
Recent Announcements
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
腾讯CDC
S
SegmentFault 最新的问题
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
美团技术团队
V
V2EX
WordPress大学
WordPress大学
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
V
Visual Studio Blog
IT之家
IT之家
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
T
Tailwind CSS Blog
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
₹9 प्रति घंटे से ₹2 लाख प्रति घंटे तक: इस शख्स ने कैसे बद...
2026-04-27 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Success Story: स्टार्टअप फाउंडर, इंफ्लुएंसर और डिजिटल क्रिएटर, अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) की सफलता की कहानी आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर हम मानते हैं कि करियर और कमाई का ग्राफ हमेशा ऊपर की ओर जाना चाहिए, लेकिन अंकुर वारिकू का अनुभव कुछ और ही कहता है।

17 साल की उम्र में महज 9 रुपये प्रति घंटा कमाने से लेकर आज 2 लाख रुपये प्रति घंटा तक पहुंचने का उनका सफर सीधा नहीं, बल्कि उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनकी लिंक्डइन पोस्ट ने इस धारणा को चुनौती दी है कि कड़ी मेहनत ही कमाई बढ़ाने का एकमात्र रास्ता है।

शुरुआत और पहला बड़ा बदलाव

अंकुर ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत ट्यूशन पढ़ाने से हुई थी, जहां वह महीने के 400 रुपये कमाते थे। उस समय उन्हें लगता था कि बस मेहनत करते रहो और पैसा बढ़ता जाएगा।

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उनकी कमाई 200 रुपये प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो एक बड़ी उपलब्धि महसूस हुई। लेकिन असली मोड़ तब आया जब उन्होंने पीएचडी बीच में ही छोड़ दी और भारत लौट आए। यहां उनकी कमाई घटकर 134 रुपये प्रति घंटा रह गई। यहीं से उन्होंने वह सबक सीखा जिसे वह 'पीछे हटना' कहते हैं।

वारिकू ने अपनी जमी-जमाई कमाई को छोड़कर एमबीए करने का फैसला किया। उस दौरान वह कुछ कमा नहीं रहे थे, बल्कि कर्ज लेकर पढ़ाई कर रहे थे, जिससे उनकी प्रति घंटा वैल्यू माइनस 33 रुपये हो गई।

बाहर से देखने पर यह एक गलत फैसला लग सकता था, लेकिन एमबीए के बाद उनकी कमाई तेजी से बढ़ी और कुछ ही सालों में 800 रुपये प्रति घंटा तक जा पहुंची। इसके बाद उन्होंने फिर एक जोखिम लिया और एक स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपनी सैलरी में 65% की भारी कटौती की।

सिस्टम बनाने का फायदा

साल 2020 में अंकुर ने एक बार फिर सब कुछ नए सिरे से शुरू किया। उन्होंने एक कंटेंट और टीचिंग बिजनेस खड़ा करने का फैसला लिया। इस बार उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि एक ऐसा सिस्टम बनाना था जो उनके समय पर निर्भर न हो। उन्होंने टीम बनाई और अपने काम के घंटे घटाकर हफ्ते में सिर्फ 25 कर दिए।

नतीजा यह रहा कि आज उनकी कमाई 2 लाख रुपये प्रति घंटा है। उनके मुताबिक, बीते 30 सालों में उनकी आय सालाना 48% की दर से बढ़ी है, जो किसी भी शेयर बाजार या रियल एस्टेट निवेश से कहीं ज्यादा है।

एक्सपर्ट की राय 

इस डेटा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि वारिकू की सफलता का राज खेल के नियमों को बदलना था। एक रिडर ने कमेंट किया की ज्यादातर लोग मौजूदा रास्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, जबकि असल बढ़ोतरी तब होती है जब आप रास्ता ही बदल देते हैं।

वहीं एक अन्य एक्सपर्ट का कहना है कि हर 'पीछे हटने वाला कदम' दरअसल एक बेहतर दिशा में किया गया निवेश था। यह कहानी साबित करती है कि अगर आप अपनी आय को कई गुना बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर अपनी वर्तमान सुरक्षा को छोड़ने का साहस दिखाना होगा।