

























GenZ terms in Corporate: ऑफिस में काम करने का तरीका पहले से काफी बदल गया है। खासकर GenZ के आने के बाद काम करने के तरीके और उससे जुड़ी भाषा में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। Coffee Badging, Quiet Firing, Menty B सहित ऐसे कई टर्म्स हैं जो आजकल खूब चर्चा में हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ 5 अनोखे शब्दों के बार में बताएंगे जो GenZ कॉरपोरेट में इस्तेमाल करते हैं।
1) Coffee Badging
Coffee Badging का मतलब है कि ऑफिस में काम करने वाला कुछ देर के लिए ऑफिस जाता है, ऑफिस में एंट्री करता है, लोगों से मिलता है या कॉफी पीता है। इसके बाद वह बाकी का काम घर से करता है। जब से लोग घर और ऑफिस, दोनों जगह से काम करने लगे हैं, तब से यह तरीका ज्यादा देखने को मिल रहा है।
2) Quiet Firing
Quiet Firing का मतलब है कि कंपनी किसी को सीधे नौकरी से नहीं निकालती। इसके बजाय वह ऐसा माहौल बना देती है कि सामने वाला खुद ही नौकरी छोड़ दे। जैसे उसे प्रमोशन नहीं मिलता, नया काम नहीं दिया जाता, उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता या उसपे पहले जैसा ध्यान देती है ऐसे में धीरे-धीरे उसे लगता है कि कंपनी अब उसे नहीं रखना चाहती, इसलिए वह खुद ही नौकरी छोड़ देता है।
3) Menty B
Menty B का मतलब Mental Breakdown होता है। Gen Z इस शब्द को तब बोलते हैं, जब वे काम ज्यादा होने या किसी प्रॉब्लम की वजह से परेशान हो जाते हैं। कई लोग इसे मजाक में भी बोल देते हैं। लेकिन अगर किसी को सच में दिमाग से जुड़ी प्रॉब्लम हो, तो उसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
4) Touch Grass
Touch Grass का मतलब है कि कुछ देर के लिए मोबाइल, लैपटॉप और काम छोड़ दें। बाहर निकलें, थोड़ा घूम लें, खुली हवा में कुछ समय बिताएं और मन को आराम दें। GenZ यह शब्द तब बोलते हैं, जब किसी से कहा जाता है कि वह कुछ देर मोबाइल या स्क्रीन से दूर रहे।
5) Brain Rot
Brain Rot का मतलब है कि कोई इंसान बहुत देर तक मोबाइल पर सोशल मीडिया चलाता रहे या एक जैसा वीडियो और कंटेंट देखता रहे। इससे दिमाग थक जाता है और किसी काम में मन नहीं लगता।
Gen Z इस शब्द को खूब बोलते हैं। आज ऐसे कई नए शब्द सोशल मीडिया से निकलकर ऑफिस तक पहुंच चुके हैं। अब कंपनियां, एचआर टीम और नौकरी करने वाले लोग भी इन शब्दों को रोज की बातों में बोलने लगे हैं।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。