惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

腾讯CDC
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
B
Blog
S
SegmentFault 最新的问题
WordPress大学
WordPress大学
P
Proofpoint News Feed
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
MyScale Blog
MyScale Blog
A
About on SuperTechFans
雷峰网
雷峰网
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
T
The Blog of Author Tim Ferriss
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
博客园 - 【当耐特】
The Cloudflare Blog
F
Fortinet All Blogs
小众软件
小众软件
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
宝玉的分享
宝玉的分享
罗磊的独立博客
量子位
有赞技术团队
有赞技术团队
V
V2EX
Engineering at Meta
Engineering at Meta

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक नॉन-प्रमोटर ग्रुप डील के बाद वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹25 करोड़, शेयर में दिखी तेजी - आपका दांव है? अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट म...
Gaurav Kumar · 2026-04-21 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाल ही में वर्ल्ड बैंक की भूमिका और इसके बदलते स्वरूप पर खुलकर बात की है। निखिल कामथ की इंटरव्यू सीरीज ‘People by WTF’ में बंगा ने बहुत ही सरल शब्दों में समझाया कि आखिर वर्ल्ड बैंक का वजूद क्यों है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में वर्ल्ड बैंक का सबसे बड़ा मकसद गरीबी को जड़ से खत्म करना है। उनके मुताबिक, गरीबी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का सबसे सही तरीका लोगों को नौकरियां देना है। जब किसी को काम मिलता है, तो उसे सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि जीने की उम्मीद और बेहतर भविष्य का भरोसा भी मिलता है।

अजय बंगा बताते हैं कि विश्व बैंक हमेशा से ऐसा नहीं था। इसकी शुरुआत ‘इंटरनेशनल बैंक ऑफ रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट’ (IBRD) के तौर पर हुई थी, जिसे ब्रेटन वुड्स समझौते के तहत बनाया गया था। उस समय इसका मुख्य काम दूसरे विश्व युद्ध में तबाह हो चुके यूरोप और जापान को फिर से खड़ा करना था। उस दौर में विकासशील देशों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

Episode out now: https://t.co/bQ1IClaM18

Ajay Banga took Mastercard from $30 billion to $360 billion, quit, and now runs the World Bank. He says life is 50% luck — but most people leave their luck on the station platform and forget about it. pic.twitter.com/Bj50p9ehDW

— Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio) April 20, 2026

बंगा ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती दिनों में इसी बैंक ने जापान की बुलेट ट्रेनों और फ्रांस के परमाणु संयंत्रों के लिए पैसा मुहैया कराया था। लगभग 20 साल बाद, जब यूरोप और जापान तरक्की की राह पर लौट आए, तब बैंक का ध्यान दुनिया के अन्य उभरते देशों की ओर गया।

पांच हिस्सों में बंटा है वर्ल्ड बैंक का ढांचा

आज विश्व बैंक पांच अलग-अलग इकाइयों के जरिए काम करता है। बंगा ने बताया कि इसमें 'इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन' (IDA) दुनिया के 78 सबसे गरीब देशों की मदद करता है। वहीं, 'इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन' (IFC) प्राइवेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देता है। भारत इसका एक शानदार उदाहरण है।

अजय बंगा ने खुलासा किया कि आज भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक, HDFC, असल में IFC के निवेश से ही शुरू हुआ था। इसके अलावा 'मल्टीलैटरल इंश्योरेंस गारंटी एजेंसी' (MIGA) कंपनियों को राजनीतिक जोखिमों से सुरक्षा देती है। इन सभी विभागों के जरिए हर साल बाजार में करीब 120 अरब डॉलर का निवेश किया जाता है।

भारत की बदलती भूमिका

भारत के सफर को बंगा ने काफी प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भारत कभी उन गरीब देशों की लिस्ट (IDA) में शामिल था जो मदद लेते थे, लेकिन आज भारत खुद IDA को दान देने वाला देश बन चुका है।

इसी तरह तुर्की, चीन और दक्षिण कोरिया ने भी अपनी स्थिति बदली है। वर्तमान में भारत विश्व बैंक के साथ मिलकर प्राइवेट सेक्टर और बुनियादी ढांचे के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

अजय बंगा के अनुसार लगभग 30,000 कर्मचारियों वाला यह संस्थान आज केवल अनुदान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशों की तरक्की की रफ्तार के साथ खुद को ढालता रहता है।