

























Ola Electric Share: ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयर में आज करीब 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे 20 मई को आने वाले हैं, उससे पहले निवेशकों का भरोसा इस शेयर में बढ़ता दिख रहा है।
दोपहर 12:36 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 5.24% या 1.83 रुपये चढ़कर 36.76 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 5.09% या 1.78 रुपये की तेजी के साथ 36.76 रुपये पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जानें तक कंपनी का मार्केट कैप 16,187.75 करोड़ रुपये है।
बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक टेकनीकल संकेतकों की बात करें तो शेयर का RSI 50.4 पर है, जो बताता है कि स्टॉक फिलहाल न तो ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में है। वहीं शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है।
इस वजह से आई तेजी
1) दोपहर 12:46 बजे तक बीएसई के डेटा के मुताबिक कंपनी के 97,46,150 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
2) बैटरी बिजनेस पर बाजार की नजर
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ola Electric कई घरेलू और ग्लोबल ऑटो कंपनियों के साथ लिथियम-आयन सेल और बैटरी पैक सप्लाई को लेकर बातचीत कर रही है। कंपनी अपनी कृष्णागिरी गीगाफैक्ट्री के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर से आगे बैटरी कारोबार का विस्तार करना चाहती है।
बेंगलुरु स्थित कंपनी के पास भारत की एकमात्र एक्टिव गीगाफैक्ट्री है, जिसकी इंस्टॉल्ड क्षमता 6 GWh है। कंपनी की सहयोगी यूनिट ओला सेल टेक्नोलॉजीज ने 4680-फॉर्मेट Bharat Cell का कर्मशियल इस्तेमाल शुरू किया है। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली टेस्ला के बाद यह दूसरी कंपनी बताई जा रही है।
जल्द आने वाला है Q4 के नतीजे
कंपनी ने पहले 18 मई को बोर्ड बैठक तय की थी, लेकिन बाद में शेड्यूलिंग कारणों से इसे 20 मई के लिए री-शेड्यूल कर दिया। अब इसी बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।
पिछली तिमाही में घाटा घटा, लेकिन राजस्व टूटा
दिसंबर 2025 तिमाही में Ola Electric का कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटकर 487 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 564 करोड़ रुपये था।
हालांकि, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 55 फीसदी गिरकर 470 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,045 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 32,680 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी की थी।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。