惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

博客园_首页
B
Blog RSS Feed
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
J
Java Code Geeks
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Google DeepMind News
Google DeepMind News
F
Fortinet All Blogs
V
V2EX
freeCodeCamp Programming Tutorials: Python, JavaScript, Git & More
Engineering at Meta
Engineering at Meta
月光博客
月光博客
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
M
MIT News - Artificial intelligence
IT之家
IT之家
博客园 - 【当耐特】
U
Unit 42
云风的 BLOG
云风的 BLOG
L
LangChain Blog
小众软件
小众软件
Microsoft Security Blog
Microsoft Security Blog
B
Blog
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
宝玉的分享
宝玉的分享
N
Netflix TechBlog - Medium

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Income Tax Return: नौकरी बदलने वालों के लिए ITR गाइड, For...
Gaurav Kumar · 2026-06-24 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsपर्सनल फाइनेंसनौकरी बदलने वालों के लिए ITR गाइड, Form 16 में छिपी ये गलती पड़ सकती है भारी

अगर आपने वित्त वर्ष के दौरान नौकरी बदली है, तो ITR दाखिल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। केवल Form 16 पर भरोसा करने से टैक्स की गड़बड़ी हो सकती है। जानिए क्या है पूरी खबर।

Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिन लोगों ने वित्त वर्ष के दौरान नौकरी बदली है, उन्हें रिटर्न भरते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

कई बार कर्मचारी सिर्फ अपने मौजूदा नियोक्ता से मिले Form 16 के आधार पर ITR दाखिल कर देते हैं, जिससे बाद में टैक्स की गड़बड़ी सामने आ सकती है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त टैक्स, ब्याज या आयकर विभाग की नोटिस का सामना भी करना पड़ सकता है।

नौकरी बदलने पर क्यों बढ़ जाती है परेशानी?

जब कोई कर्मचारी एक वित्त वर्ष में दो या उससे ज्यादा कंपनियों में काम करता है तो हर कंपनी उसके कार्यकाल के अनुसार वेतन और टैक्स की जानकारी तैयार करती है। अगर नई कंपनी को पुरानी कंपनी की आय की जानकारी नहीं दी गई हो, तो टैक्स की गणना अधूरी रह सकती है। ऐसे में दोनों कंपनियों से मिली सैलरी को जोड़कर कुल आय का सही हिसाब लगाना जरूरी होता है।

सिर्फ Form 16 पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी

कई कर्मचारी मान लेते हैं कि Form 16 में दी गई जानकारी पूरी तरह सही है और उसी आधार पर ITR दाखिल कर देते हैं। लेकिन नौकरी बदलने वालों के मामले में यह हमेशा सही नहीं होता।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: नौकरी करते हैं तो जरूर जानें EPS का ये नियम! 10 साल की सर्विस के बाद ऐसे मिलेगी आजीवन मंथली पेंशन

हो सकता है कि Form 16 में केवल एक कंपनी की आय दिखाई गई हो, जबकि दूसरी कंपनी से मिली सैलरी उसमें शामिल न हो। ऐसी स्थिति में आपकी वास्तविक आय और ITR में दिखाई गई आय अलग हो सकती है।

Form 26AS और AIS जरूर करें चेक

ITR दाखिल करने से पहले Form 26AS और Annual Information Statement (AIS) की जांच करना बेहद जरूरी है। इन दस्तावेजों में आपकी आय और TDS से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है।

अगर Form 16, Form 26AS और AIS में कोई अंतर दिखाई देता है, तो पहले उसे समझें और फिर सही जानकारी के साथ रिटर्न दाखिल करें।

HRA और अन्य छूटों में हो सकती है गड़बड़ी

नौकरी बदलने के दौरान कई बार कर्मचारी नई कंपनी को निवेश या टैक्स बचत से जुड़े दस्तावेज समय पर नहीं दे पाते। इससे HRA, 80C, NPS या अन्य टैक्स छूटों का लाभ Form 16 में सही तरीके से नहीं दिखता।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Credit Card vs BNPL: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट?

हालांकि ITR भरते समय यदि आपके पास जरूरी दस्तावेज हैं, तो आप नियमों के अनुसार इन छूटों का दावा कर सकते हैं।

दोनों कंपनियों की सैलरी जोड़ना है जरूरी

अगर आपने साल के बीच में नौकरी बदली है, तो पुरानी और नई दोनों कंपनियों से मिले Form 16 को ध्यान से देखें। दोनों की सैलरी जोड़कर कुल आय निकालें और उसी के आधार पर ITR दाखिल करें।

सिर्फ एक Form 16 के आधार पर रिटर्न भरना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।

ITR भरने से पहले ये काम जरूर करें

  • पुरानी और नई दोनों कंपनियों के Form 16 इकट्ठा करें।
  • Form 26AS और AIS की जानकारी मिलाएं।
  • कुल वेतन और TDS की सही गणना करें।
  • टैक्स छूट और कटौतियों की दोबारा जांच करें।
  • किसी भी अंतर को समझने के बाद ही ITR दाखिल करें।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Published On:

Jun 24, 2026