惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

腾讯CDC
The Cloudflare Blog
IT之家
IT之家
V
V2EX
雷峰网
雷峰网
MyScale Blog
MyScale Blog
P
Proofpoint News Feed
Stack Overflow Blog
Stack Overflow Blog
博客园 - Franky
Engineering at Meta
Engineering at Meta
S
SegmentFault 最新的问题
GbyAI
GbyAI
Microsoft Azure Blog
Microsoft Azure Blog
博客园 - 司徒正美
云风的 BLOG
云风的 BLOG
小众软件
小众软件
博客园 - 叶小钗
Blog — PlanetScale
Blog — PlanetScale
C
Check Point Blog
A
About on SuperTechFans
B
Blog
月光博客
月光博客
宝玉的分享
宝玉的分享
Last Week in AI
Last Week in AI

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती पर रिटायर्...
Gaurav Kumar · 2026-06-16 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsपर्सनल फाइनेंसतेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती पर रिटायर्ड कर्मचारी से पीएफ का पैसा वापस नहीं मांग सकता ईपीएफओ

तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती पर रिटायर्ड कर्मचारी से पीएफ का पैसा वापस नहीं मांग सकता ईपीएफओ

रिटायर होने के बाद मिला पीएफ पैसा क्या सरकार वापस छीन सकती है? तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड कर्मचारी को मिले ढाई करोड़ के नोटिस पर जो बड़ा फैसला सुनाया है उसने ईपीएफओ (EPFO) को तगड़ा झटका दिया है।

ईपीएफ अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है जो नियोक्ताओं और छूट प्राप्त ट्रस्टों पर अनुपालन दायित्व डालता है।

ईपीएफ अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है जो नियोक्ताओं और छूट प्राप्त ट्रस्टों पर अनुपालन दायित्व डालता है।

रिटायर हो चुके कर्मचारियों के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट से बड़ी राहत की खबर आई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर किसी कंपनी या उसके पीएफ (PF) ट्रस्ट से नियमों को मानने में कोई गलती हुई है तो उसका जिम्मेदार कर्मचारी नहीं होगा। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) किसी रिटायर्ड कर्मचारी से उसे मिला हुआ पीएफ का पैसा वापस नहीं मांग सकता। अदालत ने कहा कि ईपीएफ कानून कर्मचारियों के फायदों की रक्षा के लिए बनाया गया है इसलिए कंपनी की गलती का बोझ कर्मचारियों पर नहीं डाला जा सकता।

कर्मचारी को बड़ी राहत, पैसा वापस मांगने का नोटिस रद्द

तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि ईपीएफओ (EPFO) किसी रिटायर्ड कर्मचारी से पीएफ का पैसा वापस नहीं मांग सकता भले ही कंपनी या उसके पीएफ ट्रस्ट ने नियमों का पालन करने में गलती की हो। कोर्ट ने साफ किया कि पीएफ कानून के तहत नियमों को मानने की जिम्मेदारी कंपनी और उसके ट्रस्ट की होती है न कि कर्मचारी की।

जज नागेश भीमापका ने रिटायर हो चुके कर्मचारी जेवी नृपेंद्र राव को भेजे गए ईपीएफओ के वसूली नोटिस को रद्द कर दिया। इस नोटिस में राव को ढाई करोड़ रुपये 12 परसेंट सालाना ब्याज के साथ लौटाने के लिए कहा गया था।

क्या था पूरा मामला?

जेवी नृपेंद्र राव साल 2023 में रिटायर हुए थे। उन्हें अपनी कंपनी के पीएफ ट्रस्ट के जरिए पीएफ का पैसा मिलना था। 21 जुलाई 2023 को उन्हें कुछ हिस्से के भुगतान के रूप में ढाई करोड़ रुपये मिले थे जबकि करीब 70 लाख रुपये का भुगतान बाकी था।

यह बाकी पैसा इसलिए अटका हुआ था क्योंकि ट्रस्ट ने यस बैंक के बॉन्ड में पैसे लगाए थे जो बाद में फ्रीज हो गए थे। इसी दौरान कंपनी ने 1 मार्च 2023 से अपने पीएफ ट्रस्ट का पुराना दर्जा भी छोड़ दिया था।

ईपीएफओ (EPFO) का क्या कहना था?

ईपीएफओ का कहना था कि जब कंपनी ने अपने ट्रस्ट का दर्जा छोड़ दिया था तब उसे सभी सदस्यों के जमा पैसे ईपीएफओ को ट्रांसफर करने चाहिए थे। लेकिन ऐसा करने के बजाय कंपनी ने सीधे राव को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जो नियमों के खिलाफ था।

इसी वजह से ईपीएफओ ने 17 फरवरी 2025 को राव को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर पूरा पैसा ब्याज समेत लौटाने को कहा था।

कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?

हाईकोर्ट ने कहा कि पीएफ कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है जो केवल कंपनी की गलती के कारण कर्मचारी से पैसा वसूलने की इजाजत देता हो। कोर्ट ने यह भी देखा कि राव पर धोखाधड़ी करने या गलत जानकारी देने का कोई आरोप नहीं था।

अदालत ने कहा कि अगर किसी नियम का उल्लंघन हुआ भी है तो कार्रवाई कंपनी और उसके पीएफ ट्रस्ट के खिलाफ होनी चाहिए न कि उस कर्मचारी के खिलाफ जिसने अपना हक का पीएफ पैसा पाया है।

भविष्य की कार्रवाई का रास्ता खुला
हालांकि कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर किसी खास कानूनी नियम के तहत भविष्य में कोई जिम्मेदारी बनती है तो ईपीएफओ नया नोटिस जारी कर सकता है। लेकिन इसके लिए कर्मचारी को पहले अपनी बात रखने का मौका देना होगा और यह भी साफ बताना होगा कि नोटिस किस कानूनी आधार पर जारी किया जा रहा है।

इस फैसले से साफ हो गया है कि PF से जुड़े नियमों का पालन करना कंपनी और उसके ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। वहीं, कर्मचारियों को मिलने वाले उनके वैध PF पैसे को कानून का संरक्षण मिलता है और कंपनी की गलती का नुकसान उन पर नहीं डाला जा सकता।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Edited By:

franklin nigam

Published On:

Jun 16, 2026