





















Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के तहत नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा है कि यह दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।
फोन में नया डिजाइन, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek का लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन को 40,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है।
डिस्प्ले और डिजाइन में प्रीमियम टच
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Dolby Vision, 12-बिट कलर डेप्थ और 3,840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
डिजाइन की बात करें तो इसमें Pixel Matrix रिंग लाइट्स दी गई हैं, जो कॉल, नोटिफिकेशन और म्यूजिक के दौरान अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देती हैं। फोन में दोनों तरफ ग्लास फिनिश, एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फ्रेम और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
Redmi Turbo 5 की खासियत
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम और Game Turbo Wild Boost फीचर भी दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh बैटरी है। यह 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi Turbo 5 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB+256GB मॉडल 40,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी दोनों वेरिएंट पर 2,000 रुपये तक की छूट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 19 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Mi.com, Amazon.in और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。