













सोने और चांदी की लगातार बढ़ती रफ्तार पर अब ब्रेक लग गया है। MCX Gold 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जो 6 महीने से ज्यादा का निचला स्तर है। वहीं चांदी भी 2.34 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। आखिर सोना-चांदी में यह कमजोरी क्यों आई है? इसके पीछे West Asia संकट, मजबूत होता डॉलर, बढ़ती ब्याज दरों की आशंका और मुनाफावसूली जैसे बड़े कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि कमोडिटी एक्सपर्ट नवनीत दमानी का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह धीरे-धीरे खरीदारी शुरू करने का अच्छा मौका हो सकता है। क्या सोना 1.40 लाख और चांदी 2.20 लाख तक फिसल सकती है? और क्या साल के अंत तक 20% रिटर्न मिल सकता है? जानिए पूरी रिपोर्ट
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。