惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

IT之家
IT之家
T
Tailwind CSS Blog
V
V2EX
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
H
Help Net Security
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
腾讯CDC
GbyAI
GbyAI
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
H
Hackread – Cybersecurity News, Data Breaches, AI and More
Last Week in AI
Last Week in AI
A
About on SuperTechFans
L
LangChain Blog
Engineering at Meta
Engineering at Meta
F
Fortinet All Blogs
G
Google Developers Blog
The Cloudflare Blog
云风的 BLOG
云风的 BLOG
D
Docker
博客园 - 聂微东
博客园 - 司徒正美
Recent Announcements
Recent Announcements
MyScale Blog
MyScale Blog
U
Unit 42

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
लेंसकार्ट के बाद अब Air India की पॉलिसी हुई वायरल! टीका, ...
2026-04-22 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsट्रेंडिंगलेंसकार्ट के बाद अब Air India की पॉलिसी हुई वायरल! टीका, बिंदी नहीं लगाने के नियम पर एयरलाइन ने दी सफाई

आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट के बाद अब भारतीय एयरलाइन कंपनी, Air India भी ड्रेस कोड विवाद में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने मैनुअल में केबिन क्रू के लिए बिंदी, सिंदूर और टीका से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद एयरलाइन को सफाई देनी पड़ी।

Gaurav Kumar

Delhi,UPDATED: Apr 22, 2026 13:41 IST

आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट के बाद अब भारतीय एयरलाइन कंपनी, Air India भी ड्रेस कोड विवाद में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने मैनुअल में केबिन क्रू के लिए बिंदी, सिंदूर और टीका से जुड़े नियमों को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद एयरलाइन को सफाई देनी पड़ी।

बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि वायरल हो रहा डॉक्यूमेंट 'आउटडेटेड मैनुअल' का हिस्सा है और अब लागू नहीं है। उन्होंने साफ किया, 'कर्मचारियों को बिंदी पहनने की पूरी छूट है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वे पुराने गाइडलाइन की हैं।'

वायरल गाइडलाइन में क्या था?

सोशल मीडिया पर सामने आए केबिन क्रू हैंडबुक में लिखा था कि टीका और किसी भी रंग का सिंदूर माथे पर अनुमति नहीं है। हालांकि इसमें बिंदी को पूरी तरह बैन नहीं किया गया था, लेकिन 5mm साइज तक सीमित रखा गया था।

गाइडलाइन में यह भी कहा गया था कि बिंदी में कोई डिजाइन, पत्थर या मेटल नहीं होना चाहिए और इंडो-वेस्टर्न यूनिफॉर्म के साथ इसे पहनने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, गले में चेन, मंगलसूत्र या अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने पर भी रोक का जिक्र था।

लेंसकार्ट विवाद से जुड़ा संदर्भ

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में Lenskart को भी इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था। कंपनी की एक स्टाइल गाइड में हिजाब की अनुमति थी, लेकिन बिंदी और कलावा पर रोक की बात सामने आई थी।

विवाद बढ़ने पर कंपनी के सीईओ पीयूष बंसल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि वह दस्तावेज पुराना है और मौजूदा नीति को नहीं दर्शाता। उन्होंने साफ किया कि लेंसकार्ट में किसी भी धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई रोक नहीं है। इसके बाद कंपनी ने 18 अप्रैल को नई स्टाइल गाइड जारी की, जिसमें बिंदी, तिलक और सिंदूर जैसे धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दी गई।

कंपनियों के ड्रेस कोड पर बढ़ती संवेदनशीलता

एयर इंडिया का यह मामला दिखाता है कि कंपनियों के ड्रेस कोड अब सिर्फ प्रोफेशनलिज्म का मुद्दा नहीं रह गए हैं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता से भी जुड़े हैं। सोशल मीडिया के दौर में पुराने दस्तावेज भी नई बहस खड़ी कर रहे हैं, जिससे कंपनियों को तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड़ रही है।

Edited By:

Gaurav

Published On:

Apr 22, 2026