惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

月光博客
月光博客
有赞技术团队
有赞技术团队
S
SegmentFault 最新的问题
宝玉的分享
宝玉的分享
量子位
小众软件
小众软件
The Cloudflare Blog
奇客Solidot–传递最新科技情报
奇客Solidot–传递最新科技情报
OSCHINA 社区最新新闻
OSCHINA 社区最新新闻
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
C
Check Point Blog
G
Google Developers Blog
博客园 - 叶小钗
H
Help Net Security
Jina AI
Jina AI
Y
Y Combinator Blog
Last Week in AI
Last Week in AI
GbyAI
GbyAI
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
MyScale Blog
MyScale Blog
T
Tailwind CSS Blog
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Vercel News
Vercel News

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
बुढ़ापे को मात देने की शुरुआत? पहली बार इंसान को दी गई उम...
Gaurav Kumar · 2026-06-12 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Anti Aging Medicine: कल्पना कीजिए कि अगर शरीर की बूढ़ी होती कोशिकाओं को फिर से जवान बनाया जा सके, तो क्या होगा? क्या कमजोर होती आंखों की रोशनी लौट सकती है? क्या उम्र बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है? और सबसे बड़ा सवाल- क्या इंसान एक दिन अमर हो जाएगा?

फिलहाल इन सवालों का जवाब 'नहीं' है, लेकिन साइंटिस्ट्स ने इस दिशा में एक ऐसा कदम जरूर बढ़ा दिया है, जिसे कुछ साल पहले तक साइंस फिक्शन माना जाता था।

आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी लाइफ बायोसाइंसेज ने दुनिया का पहला 'पार्शियल सेलुलर रीप्रोग्रामिंग' क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके तहत पहली बार एक इंसानी मरीज को ER-100 नाम की एक्सपेरीमेंटल जीन थेरेपी दी गई है। साइंटिस्ट इसे उम्र बढ़ने के असर को कम करने और कुछ हद तक उल्टा करने की दिशा में एक बड़ा अचीवमेंट मान रहे हैं।

किस बीमारी के मरीज पर हो रहा है ट्रायल?

 इस टेक्नॉलॉजी का एक्सपेरिमेंट उन लोगों पर किया जा रहा है जो ग्लूकोमा और उम्र से जुड़ी आंखों की गंभीर बीमारियों की वजह से अपनी रोशनी खो रहे हैं। पहले मरीज की एक आंख में सीधे ER-100 का इंजेक्शन लगाया गया है। शुरुआती ट्रायल में 20 से भी कम मरीज शामिल हैं।

इनका चयन बोस्टन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और चार्ल्सटन के विशेष मेडिकल सेंटरों से किया गया है। अब कई महीनों तक डॉक्टर इन मरीजों पर लगातार नजर रखेंगे ताकि यह समझा जा सके कि यह थेरेपी इंसानों के लिए सुरक्षित है या नहीं।

आखिर यह दवा काम कैसे करती है?

इस इलाज की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। सबसे पहले मरीज की आंख में एक बार जीन थेरेपी का इंजेक्शन दिया जाता है। इसके बाद कुछ हफ्तों तक एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।

ये एंटीबायोटिक सिर्फ इंफेक्शन रोकने के लिए नहीं होतीं, बल्कि शरीर के अंदर मौजूद तीन खास रीप्रोग्रामिंग जीनों को 'ऑन' करने का काम भी करती हैं। जब ये जीन एक्टिव होते हैं तो कोशिकाओं के अंदर उम्र बढ़ने से जुड़े बदलावों को पीछे धकेलने की प्रोसेस शुरू होता है।

जानवरों पर हुए एक्सपेरिमेंट ट्रायल में इस तकनीक ने काफी उत्साहजनक नतीजे दिए थे। चूहों और बंदरों में ऑप्टिक नर्व के खराब कनेक्शन दोबारा बनने लगे और उनकी खोई हुई रोशनी काफी हद तक वापस आई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: अब ‘हाउसवाइफ’ शब्द भूल जाइए, सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को दिया नया नाम - बताया महिलाओं के घरेलू काम की कीमत कितनी

बुढ़ापा आखिर आता क्यों है?

इस ट्रायल के पीछे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मशहूर साइंटिस्ट डेविड सिंक्लेयर की 'इन्फॉर्मेशन थ्योरी ऑफ एजिंग' काम कर रही है। इस थ्योरी के मुताबिक हमारा शरीर सिर्फ इसलिए बूढ़ा नहीं होता कि कोशिकाएं खत्म हो रही हैं। असली समस्या यह है कि समय के साथ कोशिकाएं उन जैविक निर्देशों तक पहुंचने की क्षमता खो देती हैं, जो उन्हें सही तरीके से काम करना सिखाते हैं।

ER-100 इसी खोई हुई 'जैविक याददाश्त' को फिर से एक्टिव करने की कोशिश करती है। इसका मकसद कोशिका को पूरी तरह बदलना नहीं, बल्कि उसे उसकी युवा अवस्था में वापस लाना है।

आंख को ही क्यों चुना गया?

साइंटिस्ट्स ने सबसे पहले आंख पर प्रयोग इसलिए शुरू किया क्योंकि आंख शरीर का सुरक्षित हिस्सा मानी जाती है। यहां दवा के असर को सीधे देखा जा सकता है और अगर कोई साइड इफेक्ट सामने आता है तो उस पर नजर रखना भी आसान होता है। इसलिए उम्र से जुड़ी बीमारियों के खिलाफ इस नई तकनीक का पहला बड़ा एक्सपेरिमेंट आंखों में किया जा रहा है।

 ये खबर पढ़ना ना भूलें: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1.25 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

नोबेल पुरस्कार से क्या है इसका कनेक्शन?

इस पूरी टेक्नॉलॉजी की जड़ें जापानी साइंटिस्ट शिन्या यामानाका की उस खोज में हैं, जिसने चिकित्सा विज्ञान की दुनिया बदल दी थी। साल 2006 और 2007 में यामानाका ने दिखाया था कि चार खास प्रोटीनों की मदद से किसी भी वयस्क कोशिका को फिर से स्टेम सेल में बदला जा सकता है। इन्हें आज 'यामानाका फैक्टर्स' कहा जाता है।

इस खोज ने साबित किया कि कोशिकाओं की जैविक घड़ी को पीछे ले जाना संभव है। इसी क्रांतिकारी काम के लिए उन्हें 2012 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला था।

 एक्सपेरिमेंट में खतरा कहां है?

यहीं सबसे बड़ी चुनौती भी छिपी है। अगर किसी कोशिका को पूरी तरह रीसेट कर दिया जाए तो वह अपनी पुरानी पहचान खोकर स्टेम सेल बन सकती है। ऐसी कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और कैंसर या ट्यूमर का खतरा पैदा कर सकती हैं।

इसी वजह से वैज्ञानिकों ने 'पार्शियल रीप्रोग्रामिंग' का रास्ता चुना है। इसमें कोशिका को पूरी तरह नया नहीं बनाया जाता, बल्कि उसकी उम्र बढ़ने के प्रोसेस को कुछ कदम पीछे ले जाने की कोशिश की जाती है। यानी आंख की कोशिका आंख की कोशिका ही रहे, लेकिन ज्यादा युवा और स्वस्थ तरीके से काम करे।

फिर भी जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अगर रीप्रोग्रामिंग जीन जरूरत से ज्यादा समय तक एक्टिव रहे तो कोशिकाएं असामान्य व्यवहार कर सकती हैं और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए फिलहाल यह फेज-1 ट्रायल सिर्फ दो बातों पर केंद्रित है, सुरक्षा और सही डोज।

एक्सपेरिमेंट के बाद आगे क्या?

यह ट्रायल सिर्फ आंखों की बीमारी के मरीजों पर शुरू हुआ है और अभी यह साबित होना बाकी है कि यह तकनीक इंसानों में सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। लेकिन अगर आने वाले सालों में इसके नतीजे अच्छे रहते हैं, तो यही तकनीक एक दिन अल्जाइमर, गठिया, दिल की बीमारियों और उम्र से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं के इलाज का रास्ता खोल सकती है।