




















क्या अभी NSE के Unlisted Shares खरीदने चाहिए? PHD Capital के फाउंडर और सीईओ प्रदीप हलदार ने कहा कि निवेश में सही समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिन्होंने NSE के शेयर कई साल पहले खरीदे थे, उन्हें IPO के बाद अच्छा फायदा मिल सकता है। लेकिन अभी IPO को लेकर काफी चर्चा और उत्साह है, इसलिए केवल हाइप देखकर निवेश करना सही नहीं होगा। उनका मानना है कि अगर निवेश करना था, तो कुछ महीने या एक साल पहले बेहतर मौका था। NSE का बिजनेस मजबूत है, कंपनी का मॉडल Asset-Light है और उसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। लंबे समय के लिए कंपनी का भविष्य अच्छा दिखता है, लेकिन मौजूदा स्तर पर जल्दबाजी से बचना चाहिए। प्रदीप हलदार के अनुसार Listing के बाद स्थिति देखकर निवेश करना अधिक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。