惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

量子位
博客园_首页
罗磊的独立博客
云风的 BLOG
云风的 BLOG
J
Java Code Geeks
Last Week in AI
Last Week in AI
D
DataBreaches.Net
Jina AI
Jina AI
博客园 - Franky
大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
V
V2EX
D
Docker
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
B
Blog RSS Feed
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
宝玉的分享
宝玉的分享
Engineering at Meta
Engineering at Meta
The Cloudflare Blog
博客园 - 三生石上(FineUI控件)
有赞技术团队
有赞技术团队
人人都是产品经理
人人都是产品经理
H
Help Net Security
T
The Blog of Author Tim Ferriss

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
Indian defence exports: ब्रह्मोस से तेजस तक... भारत के इन...
Gaurav Kumar · 2026-06-27 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsबिजनेस न्यूजब्रह्मोस से तेजस तक... भारत के इन हथियारों को खरीदना चाहती है दुनिया

ब्रह्मोस से तेजस तक... भारत के इन हथियारों को खरीदना चाहती है दुनिया

भारत अब सिर्फ हथियार खरीदने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को हथियार बेचने वाला देश बन रहा है। आखिर कौन से भारतीय हथियार विदेशों में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं पढ़िए पूरी खबर।

AI Generated Image

In Short

  • भारत अब हथियार खरीद नहीं, बल्कि दुनिया को हथियार बेच रहा है।
  • ब्रह्मोस, आकाश और तेजस जैसे भारतीय हथियारों की दुनिया में मांग बढ़ रही है।
  • भारत अब दुनिया के बड़े हथियार बेचने वाले देशों में शामिल हो रहा है।

Indian defence exports: एक समय था जब भारत अपनी जरूरत के हथियार दूसरे देशों से खरीदता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज भारत अपने बनाए हथियार दुनिया के कई देशों को बेच रहा है। यही वजह है कि भारत के हथियारों की मांग लगातार बढ़ रही है। चलिए जानते हैं उन भारतीय हथियारों के बारे में, जिन्हें दुनिया के कई देश खरीदना चाहते हैं।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

भारत की सबसे बड़ी रक्षा सफलता ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। यह दुनिया की सबसे तेज मिसाइलों में से एक मानी जाती है। साल 2022 में फिलीपींस ने करीब 375 मिलियन डॉलर में ब्रह्मोस मिसाइल खरीदी थी। इसके बाद 2025 में इंडोनेशिया ने लगभग 440 मिलियन डॉलर की डील की। अब वियतनाम भी करीब 700 मिलियन डॉलर की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की तैयारी कर रहा है।

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम

मिसाइलों के अलावा भारत का 'आकाश' एयर डिफेंस सिस्टम भी अब कई देशों को पसंद आ रहा है। यह दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइलों के हमलों से देश को बचाता है।

आर्मेनिया ने करीब 720 मिलियन डॉलर में आकाश एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। इसके बाद आर्मेनिया भारत से सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाले देशों में शामिल हो गया। वहीं, ब्राजील भी आकाश के नए और बेहतर मॉडल को भारत के साथ मिलकर बनाने और इस्तेमाल करने पर बातचीत कर रहा है।

भारतीय रॉकेट और तोप

भारत का पिनाका रॉकेट सिस्टम भी अब दूसरे देशों तक पहुंच चुका है। जनवरी 2026 में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने आर्मेनिया के लिए पिनाका रॉकेट की पहली खेप रवाना की थी।

यह पहली बार था, जब भारत ने इतनी बड़ी संख्या में अपना तोप सिस्टम किसी दूसरे देश को बेचा था। इस डील की कीमत करीब 250 मिलियन डॉलर थी। इसके अलावा, आर्मेनिया ने भारत से 90 से ज्यादा एटीएजीएस (एडवांस्ड टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम) भी करीब 155 मिलियन डॉलर की डील में खरीदे हैं।

तेजस लड़ाकू विमान

HAL द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमान भी अब कई देशों को पसंद आ रहा है। तेजस के Mk-1A और Mk-2 मॉडल खरीदने में कई देशों ने दिलचस्पी दिखाई है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देश भारत का एयर डिफेंस सिस्टम खरीदना चाहते हैं। वहीं, साइप्रस ने भी कहा है कि वह 2026 से 2031 के बीच भारत से हथियार और सेना में इस्तेमाल होने वाले दूसरे जरूरी सामान खरीदना चाहता है।

Published On:

Jun 27, 2026