


























Newsशेयर बाज़ाररडार पर हेल्थ और वेलनेस सेक्टर की इस कंपनी का शेयर! आज दी ये बड़ी जानकारी - चेक करें डिटेल्स

AI Generated Image
हेल्थ और वेलनेस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक आयुष वेलनेस लिमिटेड (Aayush Wellness Ltd) ने आज निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने डायबिटीज और मेटाबॉलिक हेल्थ सेक्टर में एंट्री करते हुए 'Aayush Dia Shield Tablets' लॉन्च की हैं।
कंपनी ने बताया कि यह साइंस-बेस्ड डाइटरी सप्लीमेंट भारत में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज और प्री-डायबिटीज की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देश में फिलहाल 23 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज या प्री-डायबिटीज से प्रभावित हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को अपनी बीमारी की जानकारी तक नहीं है।
कंपनी के मुताबिक इस टैबलेट में मेथी, करेला, गुरमार और दालचीनी जैसे हर्बल एक्सट्रैक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल, इंसुलिन रिस्पॉन्स, पाचन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। Aayush Wellness का कहना है कि यह प्रोडक्ट आधुनिक लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और लंबे समय तक ब्लड शुगर मैनेजमेंट व ओवरऑल वेलनेस को सपोर्ट करेगा।
कंपनी ने कहा कि इस लॉन्च के जरिए वह ₹366.56 अरब के तेजी से बढ़ते मेटाबॉलिक हेल्थ मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है। Managing Director Naveena Kumar के मुताबिक Aayush Dia Shield कंपनी की प्रिवेंटिव हेल्थकेयर रणनीति को मजबूत करेगा और हेल्थ-कॉन्शियस ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।
Aayush Wellness Share Price
कंपनी का शेयर आज दोपहर 12:46 बजे तक 0.82% या 0.30 रुपये टूटकर 36.21 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Aayush Wellness के बारे में
1984 में स्थापित Aayush Wellness Limited हेल्थ और वेलनेस सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी है, जो लोगों की बेहतर सेहत के लिए इनोवेटिव और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है। कंपनी का फोकस ऐसे क्वालिटी प्रोडक्ट्स और सर्विस देने पर है, जो लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और ओवरऑल वेलनेस को बेहतर बनाने में मदद करें।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Edited By:
Gaurav
Published On:
May 8, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。