



























NewsऑटोBajaj Pulsar N160 का नया USD फोर्क वेरिएंट लॉन्च, स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचर्स से बढ़ेगी टक्कर

Bajaj Pulsar N160
Bajaj Pulsar N160 USD fork variant: Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय बाइक Bajaj Pulsar N160 लाइनअप का विस्तार करते हुए नया वैरिएंट लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो डेली राइडिंग में ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं।
USD फोर्क्स वेरिएंट
नए Pulsar N160 की सबसे बड़ी खासियत गोल्ड-फिनिश्ड USD यानी अपसाइट डाउन फ्रंट फोर्क्स हैं। इससे बाइक का लुक ज्यादा अग्रेसिव दिखता है और फ्रंट-एंड स्टेबिलिटी व हैंडलिंग भी बेहतर होने का दावा किया गया है।
बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, असिस्ट और स्लिपर क्लच, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पीस सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
नई फीचर अपडेट्स के बावजूद बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 164.82cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,750rpm पर 16bhp की पावर और 6,750rpm पर 14.65Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बाइक 17-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलता है।
कई वैरिएंट्स और कलर में उपलब्ध
कंपनी Pulsar N160 को अलग-अलग वैरिएंट्स में बेचती रहेगी, जिनमें सिंगल-चैनल ABS, ड्यूल-चैनल ABS, USD फोर्क और स्प्लिट-सीट विकल्प शामिल हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Pearl Metallic White, Racing Red, Grey और Brooklyn Black शामिल हैं।
160cc सेगमेंट में बढ़ी टक्कर
नए अपडेट के साथ Pulsar N160 ने 160cc सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला TVS Apache RTR 160, Suzuki Gixxer, Yamaha FZ और Hero Xtreme 160R 4V जैसी बाइक्स से है।
Published On:
May 21, 2026
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。