惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

大猫的无限游戏
大猫的无限游戏
S
SegmentFault 最新的问题
The Cloudflare Blog
博客园_首页
WordPress大学
WordPress大学
有赞技术团队
有赞技术团队
人人都是产品经理
人人都是产品经理
爱范儿
爱范儿
罗磊的独立博客
酷 壳 – CoolShell
酷 壳 – CoolShell
钛媒体:引领未来商业与生活新知
钛媒体:引领未来商业与生活新知
Jina AI
Jina AI
美团技术团队
博客园 - 【当耐特】
博客园 - Franky
T
Tailwind CSS Blog
雷峰网
雷峰网
小众软件
小众软件
阮一峰的网络日志
阮一峰的网络日志
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
Last Week in AI
Last Week in AI
V
V2EX
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
让小产品的独立变现更简单 - ezindie.com
博客园 - 三生石上(FineUI控件)

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
CBSE के OSM प्रोजेक्ट पर बढ़े सवाल, TCS को पीछे छोड़ Coem...
Gaurav Kumar · 2026-06-03 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

CBSE के देशव्यापी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रोजेक्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आंसर शीट की स्कैनिंग और डिजिटल इवैल्यूएशन से जुड़े इस बड़े प्रोजेक्ट में हैदराबाद की Coempt Eduteck Pvt Ltd ने Tata Consultancy Services (TCS) जैसी दिग्गज कंपनी को पीछे छोड़कर ठेका हासिल किया।

अब टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी इवैल्यूएशन और कंपनी के ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट CBSE की नई डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम का हिस्सा है, जिसके तहत लगभग 99 लाख Class XII आंसर शीट की स्कैनिंग और ऑन-स्क्रीन जांच की जानी थी।

तकनीकी इवैल्यूएशन में मामूली बढ़त से आगे निकली Coempt

टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक तकनीकी इवैल्यूएशन में Coempt Eduteck को 100 में से 91 अंक मिले, जबकि TCS को 89 अंक दिए गए।

दोनों कंपनियां कई मानकों पर लगभग बराबरी पर थीं, जिनमें सर्टिफिकेशन, मैनपावर, सिक्योरिटी कंप्लायंस, डिजास्टर रिकवरी सिस्टम और टेक्निकल आर्किटेक्चर शामिल थे।

लेकिन असली फर्क 'पिछले एक्सपीरियंस' वाले सेक्शन में आया। यह कैटेगरी विशेष रूप से डिजिटल इवैल्यूएशन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी थी। Coempt को यहां पूरे अंक मिले, जबकि TCS को शून्य अंक दिए गए।

हालांकि TCS ने तकनीकी प्रेजेंटेशन और लाइव डेमो में बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन एक्सपीरियंस कैटेगरी में पिछड़ने से उसका टोटल स्कोर नीचे रह गया।

वित्तीय बोली में TCS से 566 करोड़ रुपये कम ऑफर

तकनीकी इवैल्यूएशन के बाद वित्तीय बोली में दोनों कंपनियों के बीच भारी अंतर देखने को मिला। Coempt ने हर आंसर शीट लगभग 24.8 से 25.7 रुपये की दर से बोली लगाई, जबकि TCS ने 53 से 65 रुपये प्रति बुकलेट के बीच कीमतें कोट कीं।

इस हिसाब से Coempt की कुल बोली करीब 384.6 करोड़ रुपये रही, जबकि TCS की बोली लगभग 951.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यानी दोनों के बीच करीब 566 करोड़ रुपये का अंतर था।

CBSE ने इस टेंडर में Quality and Cost Based Selection (QCBS) मॉडल अपनाया था, जिसमें तकनीकी स्कोर को 70% और वित्तीय बोली को 30% वेटेज दिया गया।

Kannur University ने Coempt को किया डिस्क्वालिफाई

इसी बीच Coempt Eduteck का नाम एक दूसरे विवाद में भी सामने आया है। केरल की Kannur University ने हाल ही में कंपनी को एक समान डिजिटल मूल्यांकन प्रोजेक्ट के टेंडर से बाहर कर दिया था। यूनिवर्सिटी की टेंडर समिति ने पाया कि कंपनी ने अपने खिलाफ लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी।

दस्तावेजों के मुताबिक कंपनी ने 'क्लीन ट्रैक रिकॉर्ड' का अनिवार्य घोषणा पत्र जमा किया था और कहा था कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक या सिविल मामला लंबित नहीं है। 

CBSE की डिजिटल इवैल्यूएशन व्यवस्था पर बढ़ी निगरानी

यह मामला इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि Coempt फिलहाल CBSE के सबसे संवेदनशील कार्यों में से एक आंसर शीट की डिजिटाइजेशन और ऑन-स्क्रीन इवैल्यूएशन को संभाल रही है।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि 2021 से अब तक कंपनी ने 52 सरकारी टेंडरों में हिस्सा लिया है, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 129.5 करोड़ रुपये रही। इनमें से कंपनी को 12 कॉन्ट्रैक्ट मिले, जिनकी कुल कीमत करीब 75.5 करोड़ रुपये थी।

इनमें भी महाराष्ट्र का लगभग 61 करोड़ रुपये का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट सबसे प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा कंपनी को 5 करोड़ रुपये से ऊपर के बहुत कम प्रोजेक्ट मिले हैं।