Newsट्रेंडिंगचीन का ‘मच्छर ड्रोन’। सावधान! ये मच्छर काटता नहीं आपकी जासूसी करेगा
चीन का ‘मच्छर ड्रोन’। सावधान! ये मच्छर काटता नहीं आपकी जासूसी करेगा
चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी ने मच्छर जैसे आकार का माइक्रो ड्रोन तैयार किया है. इस छोटे ड्रोन ने प्राइवेसी, सुरक्षा और उसके संभावित इस्तेमाल को लेकर नई चिंता बढ़ा दी है.

AI Image
In Short
- चीन का 0.3 ग्राम ‘मच्छर ड्रोन’ क्यों बना दुनिया भर में चर्चा का विषय?
- पत्ती जैसे पंख, मच्छर जैसा आकार... चीन के नए ड्रोन ने बढ़ाई चिंता
- क्या अब कोई जगह सुरक्षित नहीं? चीन के माइक्रो ड्रोन पर उठे सवाल
- रडार से बच निकलने वाला माइक्रो ड्रोन, चीन की नई तकनीक पर बहस तेज
एआई तकनीक की दुनिया में छोटे उपकरण बनाने की होड़ मची है, वहीं चीन ने एक ऐसा माइक्रो ड्रोन तैयार किया है जिसने प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर एक बहस छेड़ दी है। चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी ने ऐसा ड्रोन विकसित किया है, जिसका ।आकार और वजन एक मामूली मच्छर जैसा है। यह प्रोटोटाइप ड्रोन महज 0.3 ग्राम का है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहली नजर में यह किसी गैजेट की जगह किसी कीड़े या मच्छर जैसा लगे। यह ड्रोन अब अपने आकार, डिजाइन और संभावित इस्तेमाल को लेकर चर्चा में है.
इस ड्रोन का डिजाइन इसे अलग बनाता है। इसके पंख पेड़ की पत्तियों के आकार के हैं, जिससे उड़ते समय इसे प्राकृतिक रूप देने में मदद मिलती है। इसका शरीर बेहद पतला और हल्का है। इसके छोटे से ढांचे के भीतर सूक्ष्म सेंसर लगाए गए हैं, जो गुप्त रूप से तस्वीरें लेने, आवाज रिकॉर्ड करने और डेटा जुटाने में सक्षम हैं।
इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि यह रडार की पकड़ में नहीं आता. इसके बहुत छोटे आकार और खास मटेरियल की वजह से मिलिट्री ग्रेड के रडार भी पकड़ने में असफल हैं। यह किसी घर, सरकारी दफ्तर या संवेदनशील इमारत की खिड़की या छोटे छेद से अंदर जा सकता है और किसी को भनक तक नहीं लगेगी।
हालांकि, इस तकनीक की कुछ बड़ी कमियां भी सामने हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अभी इसके इस्तेमाल में कई चुनौतियां हैं. इतने छोटे आकार की वजह से इसमें बड़ी बैटरी नहीं लगाई जा सकती, इसलिए यह बहुत कम समय तक ही उड़ सकता है. इसका वजन केवल 0.3 ग्राम है, इसलिए तेज हवा का एक झोंका भी इसे उड़ाकर ले जा सकता है या इसके रास्ते से भटका सकता है।
इस खबर के सामने आते ही लोगों में अपनी प्राइवेसी को लेकर डर बढ़ गया है। लोगों का मानना है कि भविष्य में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं रहेगी. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसको लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब कंप्यूटर के बग सचमुच के कीड़े बनकर उड़ने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इससे निपटने के लिए घरों में इस्तेमाल होने वाले मच्छर मारने वाले रैकेट या बग जैपर इस्तेमाल करने की सलाह तक दे डाली है. कुल मिलाकर, चीन के इस मच्छर जैसे ड्रोन ने एक तरफ तकनीक की नई तस्वीर दिखाई है, तो दूसरी तरफ प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।
Published On:
Jun 16, 2026





















