Newsट्रेंडिंगElection Results 2026 Live: बंगाल के रुझानों में ममता पीछे! तमिलनाडु में TVK का उभार, असम में NDA बहुमत के करीब
ट्रेंडिंग
हर राज्य में अलग राजनीतिक कहानी और अलग मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां शुरुआती रुझान कई चौंकाने वाले संकेत दे रहे हैं।

Election Result 2026 LIVE Updates: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी है। हर राज्य में अलग राजनीतिक कहानी और अलग मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां शुरुआती रुझान कई चौंकाने वाले संकेत दे रहे हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मडोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के वी पी अब्दुल रशीद आगे हैं। नेमोम सीट पर बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं।
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) 100 सीटों पर आगे है, जबकि AIADMK 44 सीटों पर बढ़त में है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपनी ही मजबूत सीट कोलाथुर में TVK के वी एस बाबू से पीछे चल रहे हैं और उनके 14 मंत्री भी पिछड़ते दिख रहे हैं। वहीं उधयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से पीछे हैं, जबकि एडप्पादी पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम क्रमशः एडप्पादी और बोदिनायक्कनूर सीट से आगे चल रहे हैं।
असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA बहुमत के पार पहुंचता दिख रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी सीट से बढ़त में हैं, जबकि गौरव गोगोई जोरहाट से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी 60 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।
पश्चिम बंगाल में पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की TMC और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे हैं। फिलहाल बीजेपी 8 सीटों पर और TMC 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कालिम्पोंग में BGPM आगे चल रही है।
May 4, 2026 10:52 IST
Kerala Election Results Live: जनता ने हमारे संदेश को स्वीकार किया- शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि पार्टी पिछले 10 साल से इस मौके का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि मिली बड़ी बहुमत से सरकार स्थिर रहेगी। थरूर के मुताबिक, जनता ने उनके संदेश को स्वीकार किया है और इसी वजह से उन्हें इतना बड़ा समर्थन मिलता दिख रहा है।
May 4, 2026 10:45 IST
West Bengal Election Results Live: पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां आगे
पनिहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं आरजी कर रेप पीड़िता की मां शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वह करीब 3000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं और मुकाबले में बढ़त बरकरार रखे हुए हैं।

























