惯性聚合 高效追踪和阅读你感兴趣的博客、新闻、科技资讯
阅读原文 在惯性聚合中打开

推荐订阅源

C
Check Point Blog
美团技术团队
Jina AI
Jina AI
人人都是产品经理
人人都是产品经理
The Cloudflare Blog
V
Visual Studio Blog
Google DeepMind News
Google DeepMind News
Hugging Face - Blog
Hugging Face - Blog
云风的 BLOG
云风的 BLOG
有赞技术团队
有赞技术团队
T
The Blog of Author Tim Ferriss
WordPress大学
WordPress大学
月光博客
月光博客
宝玉的分享
宝玉的分享
小众软件
小众软件
MongoDB | Blog
MongoDB | Blog
Apple Machine Learning Research
Apple Machine Learning Research
A
About on SuperTechFans
J
Java Code Geeks
博客园_首页
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
Cyber Security Advisories - MS-ISAC
N
Netflix TechBlog - Medium
Vercel News
Vercel News
博客园 - 聂微东

Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

आधे भारतीय बीमित फिर भी जेब पर भारी इलाज, हेल्थ सर्वे ने खोली हकीकत बाजार की उथल-पुथल के बीच Multi Asset Funds में बढ़ा रिकॉर्ड निवेश! जानिए निवेशकों का भरोसा क्यों बढ़ा टिम कुक ने भारत को कैसे बनाया एप्पल का नया गढ़! iPhone के अलावा किए ये बदलाव KTM की बाइक्स हुई सस्ती! 350cc इंजन और GST कटौती से 390 Duke और Adventure अब ज्यादा किफायती - चेक करें प्राइस World Bank का असली मकसद क्या है? निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अजय बंगा ने बताया सीधा फॉर्मूला जीआरएम ओवरसीज ने लॉन्च किया लो GI और हाई फाइबर वाला डायबिटिक फ्रेंडली चावल! 2% उछला स्टॉक नॉन-प्रमोटर ग्रुप डील के बाद वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹25 करोड़, शेयर में दिखी तेजी - आपका दांव है? अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस क्या है POSH कानून? वर्कप्लेस शिकायतों के बाद फिर चर्चा में महिलाओं की सुरक्षा iOS 27 के साथ Siri में हो सकते हैं बड़े बदलाव! WWDC 2026 में मिल सकती है झलक - डिटेल्स पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप म्यूचुअल फंड में क्या होते हैं एक्सपेंस रेशियो और एग्जिट लोड? निवेश से पहले समझें मुनाफे का गणित क्रैश टेस्ट में अव्वल रही नई रेनॉल्ट डस्टर! BNCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग Silver Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 20th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 20 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 20 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate गंदे-गंदे नाम से बुला रहे हैं... ट्रोलिंग पर नमिता थापर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो मैसेज - जानें पूरा विवाद चुपचाप महंगा हुआ Airtel का ये 84 दिन वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान! सस्ता ऑप्शन भी गायब, यूजर्स हैरान ₹20 से कम वाले इस छोटू स्टॉक में 13 अप्रैल से लग रहा अपर सर्किट! जल्द दे सकती है डिविडेंड - डिटेल्स Q4 में 45% बढ़ा यस बैंक का नेट प्रॉफिट लेकिन ब्रोकरेज ने फिर भी 17% घटाया टारगेट प्राइस - जानें कारण हिस्सेदारी खरीद की खबर से चमका ये टेक्सटाइल स्टॉक! 8% से ज्यादा उछला भाव - डिटेल एक बड़ा अपडेट और 4% उछला स्टील सेक्टर की कंपनी का ये शेयर! ₹25 से कम है शेयर प्राइस Silver Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 19th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 19 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate Petrol Price Today 19 April 2026: पेट्रोल के नए रेट हुए जारी, जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट, petrol rate today, aaj ka petrol rate Silver Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है चांदी का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Gold Price Today 18th April 2026: आपके शहर में आज क्या है सोने का रेट? यहां देखें नई लिस्ट Diesel Price Today 18 April 2026: डीजल के नए रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट, diesel rate today, aaj ka diesel rate
NSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! ...
2026-04-20 · via Business News in Hindi: बिजनेस न्यूज, बिजनेस समाचार, शेयर मार्केट की ताज़ा खबरें, व्यापार समाचार - BT Bazaar

Newsशेयर बाज़ारNSE पर लिस्टिंग के बाद इस तंबाकू कंपनी के शेयर में उछाल! 5% की आई तेजी - शेयर का भाव 50 रुपये से कम

एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर में तेजी आई है क्योंकि कंपनी का स्टॉक अब एनएसई पर भी ट्रेड होने लगा है। पहले यह सिर्फ बीएसई पर लिस्ट था। ड्यूल लिस्टिंग से निवेशकों की पहुंच बढ़ेगी, लिक्विडिटी बेहतर होगी और कंपनी के शेयर की कीमत तय होने की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

Gaurav Kumar

Delhi,UPDATED: Apr 20, 2026 11:43 IST

तंबाकू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के स्टॉक में आज करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल आज यानी 20 अप्रैल से कंपनी का स्टॉक National Stock Exchange of India (एनएसई) पर लिस्ट होकर ट्रेडिंग शुरू कर चुका है। इससे पहले शेयर सिर्फ बीएसई पर ही लिस्ट था।

एनएसई पर अपने डेब्यू ट्रेड में शेयर सुबह 11:35 बजे तक 4.94% या 2.15 रुपये चढ़कर 45.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 4.92% या 2.14 रुपये की तेजी के साथ 45.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने बताया कि उसके इक्विटी शेयर NSE के कैपिटल मार्केट सेगमेंट में 'Permitted to Trade' कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। कंपनी पहले से ही BSE पर 539533 कोड के साथ लिस्टेड है। अब कंपनी के सभी 159.85 करोड़ पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर दोनों बड़े एक्सचेंजों पर ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों की पहुंच बढ़ेगी और शेयर में लिक्विडिटी बेहतर होगी।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन शर्मा ने कहा कि NSE पर ट्रेडिंग शुरू होना कंपनी और उसके शेयरधारकों के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर मौजूदगी से निवेशकों का दायरा बढ़ेगा, शेयर में लिक्विडिटी बेहतर होगी और सही कीमत तय होने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी 50 से ज्यादा देशों में अपने FMCG और तंबाकू कारोबार का विस्तार कर रही है और आगे भी सभी हितधारकों के लिए लंबी अवधि में मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में कंपनी को मिला था 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा ऑर्डर

हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Bozza Tobacco (PTY) Ltd से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की सप्लाई के लिए लगभग 2.02 बिलियन रुपये का बड़ा लॉन्ग टर्म ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी है और 14 अप्रैल 2026 को साइन हुआ है, जिसकी अवधि दो साल होगी। इसके तहत कंपनी अपने ब्रांड्स जैसे Red and Black, B&W, Cape, Ossum और Golden Flake की सप्लाई करेगी और भुगतान डिलीवरी के 90 दिनों बाद मिलेगा।

फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर कंपनी को निर्यात में स्थिरता देगा, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के बेहतर उपयोग में मदद करेगा और अफ्रीकी बाजार, खासकर दक्षिण अफ्रीका में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करेगा, जिससे लंबे समय में बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Edited By:

Gaurav

Published On:

Apr 20, 2026