
























Stock in Focus: मांस और कृषि प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (HMA Agro Industries Ltd) ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के नतीजों को जारी किया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹8.22 करोड़ रहा और ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,579.09 करोड़ दर्ज किया गया।
वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹127.10 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹60.17 करोड़ था। स्टैंडअलोन ऑपरेशनल इनकम बढ़कर ₹6,768.91 करोड़ हो गई। चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹19.21 करोड़ और रेवेन्यू ₹1,538.48 करोड़ रहा।
पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹165.18 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹87.69 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशनल आय भी बढ़कर ₹6,916.49 करोड़ पहुंच गई, जबकि FY25 में यह ₹5,133.01 करोड़ थी।
पूरे साल में कंपनी की कुल आय ₹7,041.41 करोड़ रही और कुल खर्च ₹6,823.67 करोड़ दर्ज किए गए। टैक्स से पहले कंपनी का मुनाफा ₹217.74 करोड़ रहा, जबकि टैक्स खर्च ₹52.55 करोड़ रहा। कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) बढ़कर ₹3.29 हो गई, जो पिछले साल ₹1.75 थी।
HMA Agro Industries Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:55 बजे तक एनएसई पर 4.34% या 1.07 रुपये गिरकर 23.57 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.67% या 0.90 रुपये टूटकर 23.63 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
HMA Agro Industries के बारे में
एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज भारत की एक जानी-मानी मांस और कृषि उत्पाद निर्यात करने वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। कंपनी अपने उत्पाद 'Black Gold', 'Kamil', 'Fresh Gold' और 'Green Gold' जैसे ब्रांड नामों के तहत बेचती है।
HMA Agro मुख्य रूप से फ्रोजन बफेलो मीट का उत्पादन और निर्यात करती है, लेकिन इसके अलावा यह बासमती चावल, मछली, फल-सब्जियां और पेट फूड्स जैसे अन्य कृषि प्रोडक्ट भी हैं।
कंपनी के पास पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट हैं, और यह मीडिल इस्ट, मलेशिया, मिस्र जैसे कई देशों में निर्यात करती है।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。