

























CII Annual Business Summit 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत की तेज़ आर्थिक प्रगति और उत्तर प्रदेश के बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला। CM योगी ने कहा कि उनके 9 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में 18 हज़ार से अधिक बड़े उद्योग और 96 लाख MSME यूनिट्स स्थापित हुई हैं। उन्होंने Ease of Doing Business, Direct Benefit Transfer (DBT) और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को आर्थिक विकास और आम लोगों के जीवन में बदलाव का बड़ा कारण बताया। मुख्यमंत्री ने One District One Product (ODOP) योजना की सफलता का भी ज़िक्र किया, जिसने स्थानीय उद्योगों को branding, technology, packaging और design support से जोड़ा। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश आज business reforms और investment attraction में देश का “Top Achiever State” बन चुका है और दूसरे राज्यों के उद्यमी भी अब UP में निवेश की इच्छा जता रहे हैं।
此内容由惯性聚合(RSS阅读器)自动聚合整理,仅供阅读参考。 原文来自 — 版权归原作者所有。